फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU will organize workshop on GST for teachers in kirori mal college

DU के शिक्षक करेंगे GST की पढ़ाई, किरोड़ीमल कॉलेज में लगेगी राष्ट्रीय वर्कशॉप

Sun, 01 Oct 2017 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Oct 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
DU will organize workshop on GST for teachers in kirori mal college
जीएसटी - फोटो : Amar Ujala
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक अगले माह गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) की पढ़ाई करते नजर आएंगे। डीयू का किरोड़ीमल कॉलेज जीएसटी पर एक राष्ट्रीय स्तर की वर्कशाप आयोजित करने जा रहा है।
विज्ञापन


आगामी 27 व 28 अक्तूबर को होने वाली इस वर्कशाप में डीयू की फैकल्टी को जीएसटी के विषय मेें गहराई से समझाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जुलाई में कॉमर्स में पुराने करों के साथ जीएसटी को पाठ्यक्रम में शामिल करने के प्रस्ताव को एक्जीक्यूटिव काउंसिल मंजूरी दे चुकी है।  
विज्ञापन


जीएसटी का अध्ययन कराने के लिए किरोड़ीमल कॉलेज टैक्स एंड कॉर्पोरेट लॉ ऑफ इंडिया के साथ मिलकर 27-28 अक्तूबर को राष्ट्रीय स्तर की वर्कशाप आयोजित कर रहा है। वर्कशाप का मुख्य उद्देश्य जीएसटी के पहलुओं को शिक्षकों को बताना है। जिससे कि वह छात्रों को जीएसटी के संबंध में ज्ञान प्रदान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका लक्ष्य डीयू की फैकल्टी को जीएसटी संबंधित पुस्तकों व सॉफ्टवेयर के जरिये शिक्षित करना है। पहले दिन फैकल्टी को जीएसटी लॉ के विषय में जानकारी दी जाएगी। जिसमें इनपुट टैक्स क्रेडिट, प्रक्रिया, विशेष प्रावधानों के विषय में बताया जाएगा। वहीं, दूसरे दिन अनुपालन व एक समाधान विषय से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed