{"_id":"58f1eb584f1c1bc342cf8703","slug":"du-application-fees-may-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू के आवेदन शुल्क में हो सकती है बढ़ोतरी","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
डीयू के आवेदन शुल्क में हो सकती है बढ़ोतरी
amarujala.com -presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Sat, 15 Apr 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन शुल्क बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसके तहत सामान्य व ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क में 50 रुपये और SC/ST के लिए 25 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। जिन कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाती है उनमें 250 रुपये तक का इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि डीयू में ऑनलाइन आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे मंजूरी मिलते ही लागू कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक यूजी कोर्सेज में ऑनलाइन आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग व ओबीसी के लिए 100 रुपये से बढ़कर 150 रुपये हो सकता है जबिक के लिए SC/ST के लिए 50 रुपये से बढ़कर 75 रुपये किया जा सकता है।
विज्ञापन
बीएमएस, बीबीई, बीएफएआई तरह के कोर्सेज जिनमें एडमिशन प्रवेश परीक्षा से होते हैं इन कोर्सेज में एडमिशन के लिए सामान्य और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर 750 रुपये हो सकते हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X