{"_id":"5b0c18134f1c1ba36e8b508c","slug":"du-admission-2018-after-cbse-results-open-days-session-gets-double-know-all-updates-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU ADMISSION: CBSE रिजल्ट के बाद डबल हुआ ओपन डेज सेशन का असर","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
DU ADMISSION: CBSE रिजल्ट के बाद डबल हुआ ओपन डेज सेशन का असर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 May 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई के बारहवीं के नतीजे जारी होते ही दिल्ली विश्वविद्यालय में जारी ओपन डेज सेशन का असर डबल हो गया है। सोमवार को ओपन डेज में छात्र-छात्राओं व अभिभावकों की बंपर भीड़ उमड़ी।
दो सेशन मेें आयोजित ओपन डेज सेशन का हाल यह रहा कि काफी छात्रों व अभिभावकों को खड़े ही रहना पड़ा। अब तक छात्र दाखिले से जुड़ी सामान्य जानकारी लेने के लिए पहुंच रहे थे। लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद प्रश्नों की प्रकृति बदल गई। सोमवार को ओपन डेज में लगभग 1100 छात्र-छात्राएं व अभिभावक दाखिला प्रक्रिया की जानकारी लेने पहुंचे।
डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि शनिवार को 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया, जिसके बाद छात्रों को उनके अंकों का पता चल गया। ऐसे में ओपन डेज में अभिभावकों व छात्रों का पहुंचना निश्चित था।
विज्ञापन
उनके सवाल यह थे कि 70-90 फीसदी अंक वालों को कहां और कैसे दाखिला मिल सकता है। 95 फीसदी अंक हैं तो ईको ऑनर्स में दाखिला मिलेगा या नहीं। एमआईएल व वोकेशनल कोर्सेज लेने पर कुछ छूट मिलेगी या नहीं। अभिभावकों को कम अंक आने के बाद भी दाखिले के अन्य विकल्प क्या हो सकते हैं ये बताया गया।
छात्रों के सवाल विशेषज्ञों के जवाब
- लैंग्वेज कोर्स में ऑनर्स करने पर कोई लाभ होगा?
उत्तर - लैंग्वेज के ऑनर्स कोर्सेज में उन छात्रों को 2 फीसदी का फायदा मिलेगा, जिन्होंने बारहवीं में इलेक्टिव लैंग्वेज पढ़ी है।
- 70 फीसदी अंक आए हैं, कहां दाखिला मिल सकता है?
उत्तर: डीयू के रेगुलर कॉलेजों में 70 फीसदी अंक पर दाखिला थोड़ा मुश्किल है। डीयू में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) उपलब्ध हैं। जहां कम अंक वाले भी दाखिला ले सकते हैं। एसओएल से पढ़ाई करने पर भी डिग्री डीयू की मिलेगी। वहीं, केवल दिल्ली की लड़कियों के लिए नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजूकेशन बोर्ड का विकल्प भी है।
- डीयू के किसी रेगुलर कॉलेज में 85 फीसदी पर दाखिला मिल सकता है या नहीं?
- 12वीं में 85 फीसदी अंक आने पर निराश होने की जरूरत नहीं है। इतने अंकों पर अंतिम कट ऑफ में सीट होने पर दाखिला संभव हो सकता है। छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि बीए प्रोग्राम के साथ एक वोकेशनल विषय लेने का प्रावधान है। वहीं, मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज पढ़े होने पर कुछ कॉलेज अंकों में 2 से 10 फीसदी तक की छूट देेते हैं।
- क्या फिजिकल एजूकेशन एकेडमिक विषय है?
उत्तर- फिजिकल एजूकेशन एकेडमिक विषय नहीं है। इसलिए किसी ऑनर्स विषय को करने के लिए यदि इस विषय को शामिल करेंगे तो 2.5 फीसदी अंकों की कटौती होगी।
अब कॉलेजों में ओपन डेज सत्र
कॉलेज तिथि
कमला नेहरू कॉलेज 30 मई
हंसराज कॉलेज 31 मई
राजधानी कॉलेज 03 जून
एआरएसडी कॉलेज 04 जून
शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडी 05 जून
जाकिर हुसैन इवनिंग कॉलैज 05 जून
नोट: जाकिर हुसैन कॉलेज में शाम पांच बजे होगा सेेशन।
डीयू में ऑनलाइन आवेदन का आंकड़ा
कुल पंजीकरण2,36, 057
फीस भुगतान के साथ फॉर्म जमा 1,15, 764
कट ऑफ आधारित दाखिले के लिए पंजीकरण 1,52,846
प्रवेश परीक्षा आधारित दाखिले के लिए पंजीकरण 60, 957
पंजीकरण करने वाले छात्रों की संख्या 1,01,688
पंजीकरण करने वाले छात्राओं की संख्या 85,336
ट्रांसजेंडर की संख्या 58

कमेंट
कमेंट X