DTU Partners With NCB: डीटीयू और एनसीबी की साझेदारी, कंक्रीट टेक्नोलॉजी में इनोवेशन से रिसर्च को मिलेगी रफ्तार
DTU: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने सीमेंट और कंक्रीट प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स के साथ साझेदारी की है। इस पहल का उद्देश्य निर्माण क्षेत्र में नई तकनीकों और बेहतर प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DTU Partners With NCB: सीमेंट और कंक्रीट तकनीक के क्षेत्र में नई पहल करते हुए दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) ने NCB के साथ हाथ मिलाया है। इस सहयोग के जरिए शोध, नवाचार और ट्रेनिंग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे छात्रों और पेशेवरों को बेहतर सीखने और आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
एक आधिकारिक परिपत्र के अनुसार, यह साझेदारी शिक्षा जगत और उद्योग के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान को भी मजबूत करेगी, साथ ही सर्वोत्तम प्रथाओं और तकनीकी विशेषज्ञता के प्रसार को सक्षम बनाएगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बढ़ावा
इस साझेदारी से देश में मजबूत और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही नई तकनीक और बेहतर सहयोग के जरिए निर्माण क्षेत्र को और आगे बढ़ाया जाएगा। इस समझौते पर एनसीबी के महानिदेशक एलपी सिंह ने हस्ताक्षर किए, जिसमें डीटीयू के कुलपति प्रतीक शर्मा, रजिस्ट्रार बिनोद डोले और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
डीटीयू की दूसरी पहलें और स्टार्टअप को समर्थन
इसके अलावा, डीटीयू ने जनवरी में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए आईईईएमए के साथ भी समझौता किया था। वहीं, मार्च 2026 में विश्वविद्यालय को अपने पूर्व छात्र राजेश के सोइन से 4 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली, जिससे ‘बायोम सस्टेनेबिलिटी वेंचर्स’ नाम का स्टार्टअप शुरू किया गया। इसका उद्देश्य खेती के कचरे और निर्माण से होने वाले पर्यावरण नुकसान को कम करना है।
कमेंट
कमेंट X