Digital Marketing : हर साल क्रिएट हो रहीं लाखों नौकरियां, जानें डिजिटल सेक्टर में आपको कैसे मिलेगी जॉब
वर्तमान समय में डिजिटल मार्केटिंग का विस्तार मार्केटिंग के अन्य तरीकों की तुलना में काफी तेजी से हो रहा है। आज मार्केटिंग के लिए यह कंपनियों की पहली पसंद बन गई है। अगर आप भी बेरोजगार हैं तो डिजिटल मार्केटिंग में अपना करियर बना सकते हैं।
विस्तार
आज के दौर में कंपनियां अपने आय का तकरीबन 9 से 10 फीसदी हिस्सा मार्केटिंग पर खर्च करती हैं। मार्केटिंग करने के लिए कंपनियां कई तरह के तरीकों का इस्तेमाल करती हैं और वर्तमान समय में मार्केटिंग का सबसे जबरदस्त तरीका डिजिटल मार्केटिंग है। दरअसल मार्केटिंग के पारंपरिक तरीकों की तुलना में डिजिटल मार्केटिंग ना सिर्फ सस्ता है, बल्कि यह उनसे ज्यादा कारगर भी है। यही कारण है कि आज मार्केटिंग के लिए यह कंपनियों की पहली पसंद बन गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आज मार्केटिंग में अकेले 55 फीसदी हिस्सेदारी डिजिटल मार्केटिंग की है। साथ ही इसमें आने वाले समय में और भी ज्यादा ग्रोथ होने की उम्मीद जताई जा रही है। तेजी के साथ ग्रोथ कर रही यह इंडस्ट्री अभी भी लाखों लोगों को रोजगार दे रही है और भविष्य में इसमें और भी ज्यादा नौकरियां क्रिएट होने की उम्मीद है। वहीं अगर आप भी बेहद ही कम समय में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपको सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास डिजिटल मार्केटिंग के कोर्स से जरूर जुड़ना चाहिए। दरअसल देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम ने अब युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग सिखाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। आप इस लिंक Digital Marketing Course पर क्लिक करके इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं।
ये भी सीखें
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक
2021 में 35 और 2022 में 38 फीसद का आया उछाल
मार्केटिंग के सेक्टर में आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग का वर्चस्व है और यह मार्केटिंग के अन्य तरीकों की तुलना में काफी बड़ा हो गया है। दरअसल एक ओर जहां इसमें लगातार ग्रोथ हो रहा है वहीं कोरोना जैसे समय में भी भारत में 2021 में डिजिटल मार्केटिंग की इंडस्ट्री में 35 फीसदी का उछाल आया था। इसके अलावा 2022 में भी इसमें तकरीबन 38 फीसद की वृद्धि देखी जा रही है। डिजिटल मार्केटिंग का ग्लोबल मार्केट भी 25 से 30 फीसदी की दर से ग्रोथ कर रहा है और तकरीबन 450 बिलियन डॉलर का यह बाजार आने वाले 4 से 5 सालों में 1 ट्रिलियन का बन जाएगा।
डिजिटल मार्केटिंग में कहां बनेगा करियर
- डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर
- सोशल मीडिया मार्केटिंग स्पेशलिस्ट
- कंटेंट मैनेजर
- सर्च इंजन मार्केटर
- वेब डिजाइनर
- एसईओ एग्जीक्यूटिव
- कनवर्जन रेट ऑप्टिमाइजर
- कंटेट राइटर
और पढ़ें
सफलता के साथ बनाएं करियर
डिजिटल मार्केटिंग का काम कम्प्लीट तरीके से सीखने के लिए आप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। दरअसल सफलता ने युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग सिखाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। सफलता के इस खास कोर्स में आपको गूगल सर्टिफाइड एक्सपीरियंस्ड फैकल्टीज से पढ़ने का मौका मिलता है। साथ ही आपको सीखने के लिए 10+ मॉड्यूल्स और 40 से भी अधिक लर्निंग टूल्स उपलब्ध कराया जाता है। इन सभी सुविधाओं के साथ आपको मास्टर क्लास सेशन्स भी शामिल होने का मौका मिलता है, जहां इस इंडस्ट्री के एक्सपर्ट आपको इसके बारे में सिखाते हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही इस कोर्स से जुड़ें और डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाएं। सफलता द्वारा इस वक्त इन टेक्निकल कोर्सेज के साथ SSC GD, CTET तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेज चलाए जा रहे हैं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X