{"_id":"596edc934f1c1b033a8b4862","slug":"delhi-government-announces-fee-waiver-for-6-universities","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के 6 यूनिवर्सिटीज में अब माफ होगी 'फीस'","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
दिल्ली के 6 यूनिवर्सिटीज में अब माफ होगी 'फीस'
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार अपनी 6 यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिला पाने वाले छात्रों के लिए फीस माफ करने की योजना पर विचार कर रही है। इसके तहत योग्यता और आर्थिक आधार पर स्कॉलरशिप देने का फैसला किया गया है। फीस माफी का पैसा सीधे छात्रों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। फीस माफी के ये स्कीम इसी शिक्षण सत्र से ही लागू हो रही है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि इस योजना के लिए 10 करोड़ रुपए का बजट है जिसका फायदा 20 से 25 हजार छात्रों को मिलेगा। फीस माफी के साथ-साथ छात्रों को सालाना 5 हजार रुपए किताबों और जूसरी जरूरी खर्चों के लिए दिए जाएंगे। स्कीम के दायरे में वो छात्र आएंगे जिन्हें कम से कम 60% अंक मिले होंगे।
विज्ञापन
SC-ST के लिए ये 55% है। फर्स्ट ईयर में एडमिशन वालों के 12वीं के मार्क्स देखे जाएंगे। BPL परिवारों के बच्चों की 100 फीसदी फीस माफ होगी। 2.5 लाख तक सालाना आय वालों के बच्चों को फीस में 50% की रियायत मिलेगी। 2.5 लाख से 6 लाख सालाना आय वाले परिवारों के बच्चों को 25% की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X