{"_id":"59a789654f1c1b52738b4817","slug":"cbse-changes-the-order-now-ncert-books-are-available-in-school-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE ने बदल दिया आदेश, अब स्कूल बेचेंगे NCERT किताबें","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
CBSE ने बदल दिया आदेश, अब स्कूल बेचेंगे NCERT किताबें
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अपने पुराने आदेश में बदलाव करते हुए अब स्कूलों को NCERT किताबें बेचने की अनुमति दे दी है। नए आदेश के मुताबिक CBSE से जुड़े सभी स्कूलों में अब NCERT किताबें, स्टेशनरी सामान और दूसरे स्टडी मेटेरियल कैंपस के अंदर ही बेच सकेंगे।
विज्ञापन
पढ़ेंः NCERT तैयार करेगी भारतीय परंपरा और संस्कृति पर कोर्स
विज्ञापन
CBSE ने एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा है कि स्कूलों के अंदर एक दुकान खोली जा सकती है जिसमें किताबें, स्टेशनरी सामान और दूसरे स्टडी मेटेरियल उपलब्ध होंगे। इसके अलावा NCERT किताबों को ऑनलाइन मंगवाने की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि CBSE ने इससे पहले जो सर्कुलर जारी किया था, उसमें कहा गया था कि CBSE से जुड़े स्कूलों में किसी भी प्रकार की कमर्शियल एक्टिविटी नहीं होगी। इसके बाद कई स्कूलों ने इस आदेश पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि स्कूल के अंदर दुकान होने से बच्चों को किताबें और स्टेशनरी तुरंत मिल मिल जाएगी।
कमेंट
कमेंट X