अधर में लटका CBSE का रिजल्ट, नहीं तय हुई कोई तारीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CBSE 12th Result: पिछले काफी लंबे समय से रिजल्ट के इंतजार में बैठे छात्रों के लिए एक तरफ जहां मानव संसाधन विकास मंत्री ने राहत की खबर दी है, वहीं सीबीएसई की तरफ से रिजल्ट की कोई तय तारीख नहीं बताई गई है। मंत्री जावड़ेकर ने बताया कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तय समय से जारी किया जाएगा। हालांकि उन्होंने किसी तारीख की घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई रिजल्ट की तारीख जारी करेगा, कोई फिक्र करने की बात नहीं है, किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होगा।
पिछले साल, सीबीएसई ने 12वीं के परिणाम 21 मई को जारी किए थे जबकि 10वीं के परिणाम 28 मई को जारी हुए थे लेकिन इस साल दिल्ली हाई कोर्ट के मार्क्स मॉडेरेशन पॉलिशी पर जारी किए गए निर्देश की वजह से बोर्ड रिजल्ट जारी करने में देरी कर रहा है।
इधर रिजल्ट जारी करने की तारीख को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सीबीएसई के स्पोक्सपर्सन राम शर्मा ने कहा कि, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। हम सभी छात्रों से गुरुवार तक इंतजार करने की अपील करते हैं।
रिजल्ट में देरी होने की वजह से बहुत से छात्र परेशान हैं क्योंकि कई यूनिवर्सिटीज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इससे पहले सुबह आई खबर के मुताबिक मॉडरेशन पॉलिसी पर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीएसई इसी हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी। इस मसले पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय में प्रकाश जावडे़कर की अध्यक्षता में बुधवार को एक हाई लेवल बैठक हुई थी।
इसके बाद कानूनी राय भी ली गई। अब सीबीएसई शीर्ष अदालत में स्पेशल लीव पिटीशन दायर करेगा। वहीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट अब 30 या 31 मई तक जारी होने की संभावना है। हालांकि रिजल्ट पर पूरी स्थिति सुप्रीम कोर्ट में दायर होने वाली अपील पर कोर्ट के रुख से ही साफ होगी।
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर का कहना है कि हम ग्रेस मार्क्स का विरोध नहीं कर रहे हैं। इससे फेल छात्रों को पास होने का मौका मिलता है। इसके अलावा तकनीकी रूप से मॉडरेशन पॉलिसी के तहत कठिन प्रश्न पत्र आने पर छात्रों को अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं, जोकि सही है। हम स्पाइकिंग मॉर्क्स का विरोध कर रहे थे।
कुछ राज्य शिक्षा बोर्ड मॉडरेशन पॉलिसी के नाम पर स्पाइकिंग मॉर्क्स (अत्यधिक अंक) देकर अपना रिजल्ट सौ फीसदी तक ले जाते हैं। इसके चलते विश्वविद्यालयों की कटऑफ सौ फीसदी जाती है, जिसका कोई आधार नहीं है। हम इसका समर्थन नहीं कर सकते।
सूत्रों के मुताबिक, सीबीएसई का रिजल्ट लगभग तैयार हो चुका है और उसे आखिरी टच दिया जा रहा है। बहरहाल, सीबीएसई अपनी अपील में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मॉडरेशन पॉलिसी से जुड़े विभिन्न पहलु रखेगा।
सूत्रों के मुताबिक, सीबीएसई की बैठक में मॉडरेशन पॉलिसी की आड़ में दिए जाने वाले अतिरिक्त अंकों को खत्म करने की बात उठी थी। मंत्रालय में हुई हाईलेवल बैठक में जावड़ेकर के अलावा स्कूल शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप, सीबीएसई चेयरमैन आरके चतुर्वेदी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
कमेंट
कमेंट X