Bihar NEET PG Counselling: बिहार नीट पीजी राउंड-2 का संशोधित सीट आवंटन जारी, देखें पीडीएफ में अपना नाम
Bihar NEET PG Counselling 2025: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड-2 का संशोधित सीट आवंटन जारी कर दिया है। उम्मीदवार लिस्ट में अपना नाम देखकर रिपोर्टिंग की तारीख और आगे की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar NEET PG Counselling: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने नीट पीजी 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड का संशोधित सीट अलॉटमेंट परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम PGMAC प्रक्रिया के अंतर्गत एमडी, एमएस, पीजी मैडम और डीएनबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जारी किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
सीट अलॉटमेंट सूची PDF फाइल के रूप में जारी की गई है, जिसमें उम्मीदवारों का रोल नंबर, रैंक, आवंटित कोर्स और संबंधित कॉलेज का विवरण दिया गया है। यह आवंटन उम्मीदवारों द्वारा भरी गई पसंद, उनकी मेरिट और सीटों की उपलब्धता को ध्यान में रखकर किया गया है।
रिपोर्टिंग की प्रक्रिया और तारीख
सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों को तय तारीखों पर आवंटित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा, जहां डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। सभी मूल प्रमाण पत्र और जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना जरूरी है। दस्तावेज सही पाए जाने पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
चयनित उम्मीदवार 29 दिसंबर 2025 तक अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को 28 और 29 दिसंबर 2025 को तय कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा, जहां उनका दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी कागजात
रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी। इसमें NEET PG 2025 का एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड, बिहार नीट पीजी काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट लेटर, एमबीबीएस की डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट, इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट और स्थायी/अस्थायी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट शामिल हैं।
अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र
इसके अलावा उम्मीदवारों को 10वीं–12वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र (आधार/पैन/पासपोर्ट), पासपोर्ट साइज फोटो और यदि लागू हो तो कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC/EWS) साथ लाना होगा। सभी दस्तावेज पूरे और सही होने पर ही एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X