{"_id":"59a38a044f1c1bb1048b4664","slug":"at-the-age-of-21-aditya-passed-out-ca-cs-and-cma-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 21 की उम्र में 'आदित्य' ने पास की CA, CS और CMA की परीक्षा","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
सिर्फ 21 की उम्र में 'आदित्य' ने पास की CA, CS और CMA की परीक्षा
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
आदित्य झावर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरत के रहने वाले आदित्य झावर ने सिर्फ 21 साल की उम्र में चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA), कंपनी सेक्रटरी (CS) और कॉस्ट ऐंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA) की परीक्षा पास कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। वो तीनों प्रोफेशनल एग्जाम क्लियर करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं। अब तक ये रिकॉर्ड दिल्ली के सार्थक आहुजा और पल्लवी सचदेवा के नाम था जिन्होंने 23 साल की उम्र में CA, CS और CMA की परीक्षा पास की थी। अब आदित्य झावर ने उन दोनों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः अब NCERT किताबों के लिए स्कूलों में खुलेंगी दुकानें
विज्ञापन
12वीं की परीक्षा पास करने के बाद आदित्य ने 15 साल की उम्र में CA के साथ अपनी हायर स्टडीज शुरू की थी और इसके सारे एग्जाम पास किए थे। उसने इसके साथ CS की पढ़ाई भी शुरू की थी और CA के साथ इसे भी पास किया। उसके बाद उन्होंने CMA के लिए तैयारी शुरू की और उसे भी पास किया।
विज्ञापन
आदित्य ने सूरत के CA Ravi Chhawchharia से ट्रनिंग ली है। वो अभी इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.COM) की पढ़ाई कर रहे हैं। आदित्य झावर के पिता महेश झावर एक कपड़ा व्यापारी हैं। उन्होंने CA का दूसरा चरण क्लियर किया था लेकिन फैमिली बिजनस में लगने के कारण CA फाइनल नहीं कर सके। आदित्य की मां एक स्कूल में टीचर हैं।
कमेंट
कमेंट X