फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   APS result declared after seven years lucknow anurakti top in exam

सात साल बाद आया एपीएस का रिजल्ट, लखनऊ की अनुरक्ति ने किया टॉप

Wed, 04 Oct 2017 01:41 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Wed, 04 Oct 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
APS result declared after seven years lucknow anurakti top in exam
परिणाम
इलाहाबाद। आखिर सात साल के लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को एपीएस (सहायक निजी सचिव) परीक्षा-2010 का परिणाम जारी कर दिया।
विज्ञापन


आयोग में जिन परीक्षाओं के परिणाम लंबित हैं, उनमें यह सबसे पुराना था। इस परीक्षा में 239 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इसके साथ ही आयोग ने प्रवक्ता हिंदी के 76 पदों का परिणाम भी घोषित कर दिया है।

सालों से अटका था रिजल्ट, अभ्यर्थियों ने किया था प्रदर्शन

सपा सरकार के कार्यकाल में आयोग की ओर से कराई गई तमाम परीक्षाओं के परिणाम महीनों, वर्षों तक अटके रहे। इनमें से कई परिणाम आयोग ने पिछले एक माह में जारी किए हैं। हालांकि सबसे पुरानी परीक्षा एपीएस-2010 परीक्षा का परिणाम अटका हुआ था।

तीन हफ्ते पहले इस परिणाम को जारी किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद आयोग की ओर से आश्वस्त किया गया था कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में परिणाम हर हाल में जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता हिंदी शिक्षा विभाग का भी परिणाम जारी

इसके लिए आयोग में 28 सितंबर को बैठक बुलाई गई थी लेकिन पर्याप्त संख्या में सदस्यों की उपस्थिति न हो पाने के कारण कोरम पूरा नहीं हो सका और बैठक तीन अक्तूबर तक के लिए टाल दी गई। मंगलवार को आयोग में हुई बैठक के बाद एपीएस परीक्षा-2010 का परिणाम जारी कर दिया गया।

एपीएस परीक्षा में पीडब्ल्यूडी कॉलोनी राजेंद्र नगर, लखनऊ की अनुरक्ति सिंह ने टॉप किया है जबकि गर्वनमेंट कॉलोनी सेक्टर-1 अलीगंज, लखनऊ की प्रिंसी जैन सिंह ने परीक्षा में दूसरा और प्रतापगढ़ के भालोपुर गांव के रहने वाले सर्वेश कुमार यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

परीक्षा में 240 सामान्य चयन के सापेक्ष 239 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। एक पद का परिणाम उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रोका गया है। इसके अलावा आयोग ने प्रवक्ता हिंदी शिक्षा विभाग (राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद) के 76 पदों का  परिणाम भी घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed