{"_id":"5c9bd791bdec2213f32f7b98","slug":"after-the-arrival-of-rita-from-allahabad-change-the-equation-of-phulpur-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद से रीता के आने के बाद फूलपुर सीट का समीकरण बदला","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
इलाहाबाद से रीता के आने के बाद फूलपुर सीट का समीकरण बदला
Thu, 28 Mar 2019 01:37 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
Reeta
- फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा की ओर से पर्यटन मंत्री डॉ.रीता बहुगुणा जोशी के आ जाने के बाद विपक्षी दलों ने अपनी रणनीति पर नए सिरे से मंथन शुरू कर दिया है। सपा की ओर से इस सीट पर अगड़ा बनाम पिछड़ा की कवायद शुरू कर दी गई है। इस कवायद में सपा इलाहाबाद के साथ फूलपुर सीट पर भी उम्मीदवारी को लेकर भाजपा तथा कांग्रेस को चौंका सकती है। इलाहाबाद से दावेदाराें की सूची में फूलपुर के सांसद नागेंद्र सिंह पटेल का नाम भी शामिल है।
इनके अलावा इलाहाबाद से पूर्व में लड़ चुके पिछड़ी जाति के नेता का नाम भी तेजी से चर्चा में आया है। हालांकि उन्होंने दूसरे दल से भी टिकट के लिए दावेदारी की है। वहीं फूलपुर से मैनपुरी के सांसद पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव का नाम भी चर्चा में आ गया है।
इलाहाबाद से डॉ.रीता बहुगुणा जोशी की दावेदारी के बाद सपा का एक वर्ग राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह को चुनाव लड़ाने के लिए दबाव बना रहा है। वहीं एक अन्य खेमा किसी पिछडे़ को चुनाव लड़ाने के लिए लामबंद हो चुका है। चूंकि फूलपुर के अलावा इलाहाबाद क्षेत्र में भी पटेल मतदाताओं की निर्णायक संख्या है। ऐसे में इस क्षेत्र से किसी पटेल को प्रत्याशी बनाने की चर्चा शुरू हो गई है। इस कवायद में दो नाम तेजी से सामने आए हैं। इसमें दलबदल की भी कवायद शामिल है। बुधवार देर रात में यह चर्चा रही कि नागेंद्र सिंह को इलाहाबाद से चुनाव लड़ाने का निर्णय ले लिया गया है।
विज्ञापन
इसकी औपचारिक घोषणा एक-दो दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से कर दी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी नागेंद्र की उम्मीदवारी तय कर दी गई। यदि ऐसा हुआ तो पटेल बहुल फूलपुर से किसी यादव को सपा की ओर से प्रत्याशी बनाने की चर्चा है। ऐसे में दावेदारों की सूची में सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, धर्मराज पटेल, वरिष्ठ नेता बलराम यादव, एमएलसी बासुदेव यादव, उनकी बेटी निधि यादव के साथ तेज प्रताप सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। तेज प्रताप मैनपुरी से सांसद हैं लेकिन अब वहां से खुद मुलायम सिंह चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में तेज प्रताप के फूलपुर से चुनाव लड़ाने की चर्चा को और बल मिल रहा है।

कमेंट
कमेंट X