फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CA Inter result September 2024 out at icai.nic.in, pass percentage drops to 5.66%

CA Inter Result September 2024: सितंबर सत्र के लिए सीए इंटर का रिजल्ट हुआ जारी, पास प्रतिशत घटकर 5.66% हुआ

Wed, 30 Oct 2024 11:38 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 30 Oct 2024 11:38 AM IST
सार

CA Inter Result September 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आज सितंबर सत्र के लिए सीए इंटर रिजल्ट की घोषणा कर दी है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
CA Inter result September 2024 out at icai.nic.in, pass percentage drops to 5.66%
CA Inter Result September 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

CA Inter Result September 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज यानी 30 अक्तूबर को सीए इंटर सितंबर 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जो छात्र सितंबर सत्र के लिए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट (icai.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सीए फाउंडेशन 2024 सितंबर परीक्षा में कुल 19.67% उम्मीदवार पास हुए हैं।

विज्ञापन


सीए इंटर सितंबर का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
 

परमी उमेश पारेख ने किया टॉप
सीए इंटरमीडिएट के ग्रुप 1 में 69, 227 परीक्षा में बैठे, जिसमे से 10505 को सफल घोषित किया गया है, ग्रुप 2 में 50, 760 में से 8117 और बोथ ग्रुप के रिजल्ट में 23, 482 में से 1330 छात्र सफल घोषित किये गए हैं। 
विज्ञापन


आईसीएआई सीए इंटर 2024 रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार, पहले तीन स्थान 3 महिलाओं ने हासिल किए हैं। मुंबई की परमी उमेश पारेख ने 500 में से 484 अंक हासिल करके 80.67% अंक हासिल करके सीए इंटर सितंबर 2024 परीक्षा में टॉप किया। चेन्नई की तान्या गुप्ता ने 476 अंकों (79.33%) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि नई दिल्ली की विधि जैन ने 471 अंकों (78.5%) के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आईसीएआई ने ग्रुप 1 के लिए सितंबर सत्र की परीक्षाएं 12, 14 और 17 सितंबर को और ग्रुप 2 की परीक्षाएं 19, 21 और 23 सितंबर को आयोजित की थीं। सीए इंटर परिणाम 2024 के साथ, संस्थान मेरिट सूची की भी घोषणा करेगा।

आगे क्या है? 
सीए फाउंडेशन 2024 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। सीए इंटर परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को आठ महीने की अध्ययन अवधि पूरी करनी होगी
 
आईसीएआई ने घोषणा की है कि जून 2024 से सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाएं साल में तीन बार आयोजित की जाएंगी मई या जून, सितंबर और जनवरी में। हालांकि, सीए फाइनल परीक्षाएं साल में दो बार मई और नवंबर में आयोजित की जाती रहेंगी। 

रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड? 

  • सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
  • अब इंटरमीडिएट रिजल्ट सितंबर 2024 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पिन नंबर और जन्म तिथि या आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2024 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed