{"_id":"69c0db6b031e58e0ab0daea2","slug":"bseb-bihar-board-class-12th-result-2026-to-be-announced-today-check-steps-to-check-result-documents-required-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board 12th Result: कुछ ही देर में जारी होगा बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट, उससे पहले पूरी कर लें ये तैयारियां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Bihar Board 12th Result: कुछ ही देर में जारी होगा बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट, उससे पहले पूरी कर लें ये तैयारियां
Mon, 23 Mar 2026 11:49 AM IST
Shahin Praveen
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:49 AM IST
सार
BSEB Inter Result 2026 Today: कुछ ही देर में बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट चेक करते समय किसी भी तरह की परेशानी न हो। पढ़ें लाइव अपडेट
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आसानी से देखने के लिए अभी पंजीकरण करें...
विज्ञापन
BSEB Inter Result 2026 Today
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज यानी सोमवार को दोपहर 1:30 बजे 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगी। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परिणाम घोषित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले 21 मार्च को संभावित टॉपर्स की वेरिफिकेशन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, जिसमें हस्ताक्षर, हैंडराइटिंग, कॉपी और परीक्षार्थियों की योग्यता की गहन जांच की गई।
विज्ञापन
अब रिजल्ट जारी होने में कुछ ही समय बचा है, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से अपनी जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर आदि तैयार रखें, ताकि परिणाम देखने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
रिजल्ट से पहले पूरी कर लें ये जरूरी तैयारियां
- पहले से तैयार रखें अपनी जरूरी डिटेल्स: रिजल्ट देखने से पहले अपने सभी जरूरी डिटेल जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और लॉगिन जानकारी एक जगह नोट करके रखें। अक्सर रिजल्ट के समय जल्दबाजी में ये जानकारी ढूंढने में परेशानी होती है। पहले से तैयारी होने पर आप बिना समय गंवाए तुरंत अपना परिणाम देख पाएंगे। ये सभी जानकारी आपके एडमिट कार्ड में भी उपलब्ध होती है, इसलिए उसे अपने पास जरूर रखें।
- अमर उजाला पर रजिस्ट्रेशन से मिलेगा तुरंत अपडेट: रिजल्ट जल्दी और आसानी से देखने के लिए आप अमर उजाला की वेबसाइट की भी मदद ले सकते हैं। यहां पहले से रजिस्ट्रेशन कर लेने पर रिजल्ट जारी होते ही आपको तुरंत सूचना मिल जाती है। इससे आपको बार-बार वेबसाइट सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती और आप बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं।अभी पंजीकरण करें...
- डायरेक्ट लिंक तक आसान पहुंच बनाएं: रिजल्ट पेज को पहले से ही अपने ब्राउजर में बुकमार्क कर लें। रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होता है, ऐसे में डायरेक्ट लिंक से पहुंचना आसान और तेज रहता है। इससे आपका समय भी बचेगा और परेशानी भी कम होगी। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस पेज पर मिलेगा...
- तेज और स्थिर इंटरनेट का रखें ध्यान: रिजल्ट देखने के लिए आपका मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर सही तरीके से काम कर रहा हो और इंटरनेट कनेक्शन तेज व स्थिर हो। धीमे नेटवर्क की वजह से रिजल्ट खुलने में दिक्कत आ सकती है, इसलिए पहले से इंटरनेट कनेक्शन चेक कर लें और जरूरत पड़ने पर बैकअप नेटवर्क भी तैयार रखें।
कैसे देख सकेंगे बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?
- सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
- अब होमपेज पर " Bihar Board Class 12th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X