फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bihar Board 12th Result OUT: बिहार बोर्ड 12वीं में 85.19% अभ्यर्थी पास, आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं अव्वल

Mon, 23 Mar 2026 03:51 PM IST
Jagriti एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Mon, 23 Mar 2026 03:51 PM IST
खास बातें

Bihar Board Inter Result Released: बिहार बोर्ड ने आज, 23 मार्च को कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है, जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा, जिसमें 86.23% लड़कियां सफल हुईं, जबकि 84.09% लड़के पास हुए।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Bihar Board 12th Result 2026 Declared: Check BSEB Inter Scorecard Direct link how to Download Marksheet
BSEB 12th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

लाइव अपडेट

03:47 PM, 23-Mar-2026

BSEB: पिछले 7 वर्षों का पास प्रतिशत

परीक्षा का वर्ष उत्तीर्णता का प्रतिशत
2026 85.19%
2025 86.50%
2024 87.21%
2023 83.73%
2022 80.15%
2021 78.04%
2020 80.59%
2019 79.76%
03:41 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: कहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट?

ओरिजिनल मार्कशीट (Original Marksheet): बोर्ड की ओर से ओरिजिनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट रिजल्ट जारी होने के 1 से 2 हफ्ते के भीतर आपके संबंधित स्कूल या कॉलेज में भेज दिए जाएंगे। इसे प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपने स्कूल जाना होगा, जहां प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर के बाद हार्ड कॉपी आपको सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
03:19 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result: स्टेट टॉपर्स का शानदार प्रदर्शन

विज्ञान संकाय में आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20%) हासिल कर पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) और वाणिज्य संकाय में अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) हासिल कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान अपने नाम किए।
 
03:15 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result: तीनों संकायों में सबसे अधिक टॉपर्स किसमें?

बिहार बोर्ड ने तीनों संकायों में प्रथम 5 स्थान हासिल करने वाले परीक्षार्थियों की सूची जारी की है। इसमें विज्ञान संकाय में 6, कला संकाय में 13 और वाणिज्य संकाय में 7 परीक्षार्थी शामिल हैं। कुल मिलाकर तीनों संकायों में 26 छात्र टॉप 5 में शामिल हुए हैं, जिनमें 19 छात्राएं और 7 छात्र हैं।
 
03:04 PM, 23-Mar-2026

रिजल्ट के लिए आधुनिक तकनीक का हुआ इस्तेमाल

बिहार बोर्ड ने अपनी परीक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर इसे और बेहतर बनाया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में प्री-प्रिंटेड कॉपियों और ओएमआर शीट (बारकोड और लिथोकोड के साथ) पर छात्रों की फोटो की व्यवस्था की गई। साथ ही, बोर्ड ने नए कंप्यूटरीकृत फॉर्मैट्स बनाए और बारकोड वाली कॉपियों के अंकों को सीधे कंप्यूटर के जरिए मूल्यांकन केंद्रों से दर्ज किया।

सभी विषयों के लिए 10-10 सेट प्रश्नपत्र तैयार किए गए और छात्राओं के लिए पूरे राज्य में 152 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए। इस साल भी बिहार बोर्ड के टॉपर्स ने अच्छे अंक हासिल किए और कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 85.19% रहा।
 
02:55 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: रिकॉर्ड समय में जारी हुआ इंटर का रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। इसी का परिणाम है कि करीब 13 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट सिर्फ 25 दिनों में जारी कर दिया गया। यह लगातार आठवां साल है जब बोर्ड ने इतने कम समय में परिणाम घोषित कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

गौरतलब है कि इंटरमीडिएट परीक्षा 13 फरवरी 2026 को खत्म हुई थी और 27 फरवरी से कॉपियों की जांच शुरू हो गई थी। इस दौरान 69 लाख से ज्यादा उत्तरपुस्तिकाएं और ओएमआर शीट्स की जांच की गई। इतनी बड़ी संख्या में कॉपियों का मूल्यांकन करने के बावजूद 25 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:49 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: पिछले साल के मुकाबले 1.37% की गिरावट

इस साल बिहार बोर्ड 12वीं में 85.19% अभ्यर्थी पास हुए हैं, जो पिछले साल 2025 के 86.56% के मुकाबले थोड़ा कम है। यानी इस बार पास प्रतिशत में करीब 1.37% की गिरावट
 
02:33 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026 OUT: लड़कियों ने मारी बाजी

इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा, जिसमें 86.23% लड़कियां सफल हुईं, जबकि 84.09% लड़के पास हुए। 
 
02:27 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026 OUT: वाणिज्य संकाय का रिजल्ट 93.07%

वाणिज्य संकाय में कुल 27,721 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 18,509 छात्र और 9,212 छात्राएं थीं। परिणाम के अनुसार 15,687 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 8,568 द्वितीय श्रेणी और 1,545 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल 25,800 परीक्षार्थी सफल हुए और इस संकाय का पास प्रतिशत 93.07% रहा, जो तीनों संकायों में सबसे अधिक है।

 
02:25 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th Result 2026: विज्ञान संकाय में 87.46% अभ्यर्थी सफल

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के विज्ञान संकाय में कुल 6,14,710 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 3,67,798 छात्र और 2,46,912 छात्राएं थीं। परिणाम के अनुसार 3,04,307 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 2,27,694 द्वितीय श्रेणी और 5,608 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल मिलाकर 5,37,609 छात्र सफल हुए, जिससे इस संकाय का पास प्रतिशत 87.46% रहा।
 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed