BSEB 12th Topper List: 12वीं के स्टेट टॉपर बने आदित्य प्रकाश अमन; टॉपर लिस्ट में 26 नाम, इनमें 19 लड़कियां
BSEB 12th Topper List: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया है। परिणाम के साथ-साथ बोर्ड ने उत्तीर्ण प्रतिशत और टॉपर लिस्ट भी जारी की है। यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
यहां चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Bihar Board 12th Topper List 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यहां क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम के साथ-साथ बोर्ड ने उत्तीर्ण प्रतिशत और टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की है।
बोर्ड ने तीनों संकायों का परिणाम जारी कर दिया है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.19% रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23% है। वहीं, छात्रों का पास प्रतिशत 84.09% रहा। आर्ट्स और कॉमर्स ने छात्राओं ने टॉप किया है और विज्ञान में छात्र टॉपर रहा। कुल 26 टॉपर्स के नामों की घोषणा की है। इसमें से 19 टॉपर्स लड़िकयां हैं।
- विज्ञान संकाय में समस्तीपुर जिले के अमन ने 481 अंक (96.20%) हासिल करके टॉप किया किया है।
- वाणिज्य संकाय में सीतामढी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है।
BSEB 12th Topper List 2026: संकाय-वार टॉपर लिस्ट
साइंस टॉपर्स
| रैंक | नाम | शहर | प्राप्तांक | विद्यालय |
|---|---|---|---|---|
| 1 | आदित्य प्रकाश अमन | समस्तीपुर | 481 | उच्च माध्यमिक विद्यालय पंध, समस्तीपुर |
| 2 | साक्षी कुमारी | सीतामढ़ी | 479 | H/S मझारगंज, सीतामढ़ी |
| 2 | सपना कुमारी | नवादा | 479 | उच्च माध्यमिक विद्यालय नवाडीह, नवादा |
| 3 | अनामिका कुमारी | बेगूसराय | 478 | आर.के. +2 उच्च विद्यालय, मिथानी, बेगूसराय |
| 4 | सत्यम कुमार | दरभंगा | 476 | +2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, सनहपुर, दरभंगा |
| 5 | पलक कुमारी | मुजफ्फरपुर | 475 | राजकीयकृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अजीपुर, मुजफ्फरपुर |
आर्ट्स टॉपर्स
| रैंक | नाम | शहर | प्राप्तांक | विद्यालय |
|---|---|---|---|---|
| 1 | निशु कुमारी | गया | 479 | यशवंत इंटर स्कूल, खिजरसराय, गया |
| 2 | सिद्धि शिखा | सीतामढ़ी | 478 | प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, बैरगनिया |
| 2 | चंद्रदीप कुमार | लखीसराय | 478 | PM.S.+2 H/S सादिबिघा |
| 2 | एमडी लकी अंसारी | पूर्णिया | 478 | गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, जिला स्कूल, पूर्णिया |
| 3 | नासरीन परवीन | पश्चिम चंपारण | 477 | उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, बोरवाल |
| 3 | सौम्या अंसारी | नालंदा | 477 | H/S कराइपरसुराय |
| 3 | निसु कुमारी | दरभंगा | 477 | +2 सेकेंडरी स्कूल बरौरा |
| 3 | आदर्श | सहरसा | 477 | श्री दुर्गा उच्च विद्यालय |
| 4 | अमृता कुमारी | सिवान | 476 | गोपालजी प्रसाद उच्च विद्यालय |
| 4 | स्वीटी कुमारी | दरभंगा | 476 | राजकीयकृत उच्च विद्यालय |
| 5 | बीबी आसरा | अररिया | 475 | उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर |
| 5 | रौशनी कुमारी | सारण | 475 | वी.एस. इंटर कॉलेज, छपरा |
| 5 | मनीष कुमार | दरभंगा | 475 | +2 एलएमएचएस आनंदपुर |
कॉमर्स टॉपर्स
| रैंक | नाम | शहर | प्राप्तांक | विद्यालय |
|---|---|---|---|---|
| 1 | अदिति कुमारी | पटना | 480 | सेंट जेवियर्स H/S, गांधी मैदान |
| 2 | माही कुमारी | पटना | 476 | कमला नेहरू बालिका H/S |
| 3 | निशिका श्री | पटना | 475 | बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स +2 स्कूल |
| 4 | मानवी कुमारी | वैशाली | 474 | राजकीयकृत उच्च विद्यालय, देसरी |
| 4 | श्रेया कुमारी | नवादा | 474 | +2 हाई स्कूल पकरिबारावां |
| 5 | वारिशा नौशाद | पटना | 472 | अयूब उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल |
| 5 | हर्षिका | पटना | 472 | आर.एस.पी. कॉलेज, बालकिशुनगंज |
BSEB Bihar Board Inter Result 2026: कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
-
सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर Results वाले सेक्शन में जाएं।
- यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड का चयन करें।
- अब कक्षा 12वीं परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X