फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Bihar Board 10th exam 2024 tomorrow; CCTV installed at exam centres, Read instruction

BSEB Exam: बिहार में कल से शुरू होगी मैट्रिक परीक्षा, परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी; पढ़ें निर्देश

Wed, 14 Feb 2024 05:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 14 Feb 2024 05:44 PM IST
सार

BSEB Board Exams 2024: कल से बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा शुरू होने जा रही है। बिहार बोर्ड परीक्षा की शुरूआत 15 फरवरी को मातृभाषा के पेपर से साथ होगी।
 

विज्ञापन
BSEB Bihar Board 10th exam 2024 tomorrow; CCTV installed at exam centres, Read instruction
BSEB - फोटो : Social media

विस्तार

BSEB Board Exams 2024: 15 फरवरी से बिहार में मैट्रिक परीक्षा शुरू होने जा रही है। इसको लेकर बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने तैयारी पूरी कर ली है। ये परीक्षाएं 23 फरवरी तक चलेंगी। बिहार मैट्रिक परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


बिहार बोर्ड परीक्षा की शुरूआत 15 फरवरी को मातृभाषा के पेपर से साथ है, जबकि 16 फरवरी को गणित का पेपर होगा। बिहार मैट्रिक परीक्षा 38 जिलों में बनाए गए कुल 1,585 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कुल 16,94,781 उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें से 8,22,587 लड़के और 8,72,194 लड़कियां हैं।

विज्ञापन

परीक्षा का समय क्या है?

परीक्षा सत्र दो पालियों में बांटे गए हैं-सुबह और दोपहर। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तो दूसरी पाली में दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होनी है। परीक्षा कुल 3 घंटे और 15 मिनट तक होगी, जिसमें पहले 15 मिनट छात्रों को प्रश्न पत्र की समीक्षा के लिए दिए जाएंगे। छात्रों को निर्धारित समय से पहले पर्याप्त समय के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए छात्रों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इसी तरह दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे तक पहुंचना होगा। साथ ही उन्हें बीएसईबी द्वारा जारी एडमिट कार्ड और एक वैध आईडी प्रमाण ले जाना होगा।

बिहार बोर्ड परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा का प्रावधान

  • परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों को गहन स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी उम्मीदवार के पास किसी भी प्रकार की नकल सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न हों।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान जूते और जुराब पहनने पर भी पाबंदी है। केंद्राधीक्षकों को केंद्र में साफ-सफाई रखने तथा शौचालय, पेयजल एवं प्रकाश की जरूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
  • शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर विशेष अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
  • निगरानी के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर और महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
  • परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है।
  • परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
  • उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट, मोबाइल फोन आदि का उपयोग करने की सख्त मनाही है।
विज्ञापन

बीएसईबी ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

बताया गया है कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष 14 फरवरी 2024 को प्रातः 6 बजे से 23 फरवरी 2024 को शाम छह बजे तक लगातार काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed