फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Bihar Board 10th, 12th Sent-Up Exam 2025 Dates Out: Check Full Time Table and Guidelines

Bihar Board: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं की सेंट-अप परीक्षा का कार्यक्रम; यहां देखें पूरी डेटशीट

Sat, 01 Nov 2025 12:56 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 12:56 PM IST
सार

BSEB Bihar Board Sent UP Date Sheet 2025-26: बिहार बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक 2026 की सेंटअप परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। इंटर परीक्षा 19 से 26 नवंबर और मैट्रिक 19 से 22 नवंबर तक होगी। सेंटअप परीक्षा में पास होना जरूरी है, वरना बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
 

विज्ञापन
BSEB Bihar Board 10th, 12th Sent-Up Exam 2025 Dates Out: Check Full Time Table and Guidelines
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)

विस्तार

BSEB Bihar Board Sent UP Exam Datesheet 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (12वीं) और मैट्रिक (10वीं) 2026 की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए सेंटअप परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं।

विज्ञापन


इंटर की सैद्धांतिक सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से 26 नवंबर तक होगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षा 27 से 29 नवंबर 2025 के बीच ली जाएगी। वहीं, मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 19 से 22 नवंबर तक और प्रायोगिक परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित होगी।

विज्ञापन

 

परीक्षा सैद्धांतिक परीक्षा प्रायोगिक परीक्षा
इंटरमीडिएट (12वीं) 19 से 26 नवंबर 2025 27 से 29 नवंबर 2025
मैट्रिक (10वीं) 19 से 22 नवंबर 2025 24 नवंबर 2025

 

किन विद्यार्थियों को देना होगा यह एग्जाम

  • बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल 75% या उससे अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थी ही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
  • यह परीक्षा 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले नियमित, स्वतंत्र और क्वालिफाइंग कोटि के छात्रों के लिए है।


वहीं, पूर्ववर्ती (Ex-student), कंपार्टमेंटल या सुधार (Improvement) श्रेणी के विद्यार्थियों को इस परीक्षा में बैठने की आवश्यकता नहीं है।

सेंटअप परीक्षा में पास होना जरूरी

बिहार बोर्ड ने कहा है कि सेंटअप परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहेंगे या शामिल नहीं होंगे, उन्हें 2026 की मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी नहीं किया जाएगा।


परीक्षा दो पालियों में होगी-

  • पहली पाली: सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक


प्रत्येक परीक्षा की शुरुआत में 15 मिनट का "कूल ऑफ टाइम" मिलेगा, ताकि विद्यार्थी प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ सकें।

विज्ञापन

BSEB Matric Sent-Up Exam 2025-26: बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप परीक्षा टाइम टेबल

तिथि पहली पाली (9:30 AM - 12:45 PM) दूसरी पाली (2 PM - 5:15 PM)
19 नवंबर 2025 मातृभाषा (हिंदी 101, बांग्ला, मैथिली) द्वितीय भारतीय भाषा (संस्कृत, हिंदी 106, अरबी, फारसी, भोजपुरी)
20 नवंबर 2025 विज्ञान सामाजिक विज्ञान
21 नवंबर 2025 गणित अंग्रेजी (सामान्य)
22 नवंबर 2025 ऐच्छिक विषय (उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, संस्कृत, गृह विज्ञान, ललित कला, नृत्य एवं संगीत) ऐच्छिक व्यावसायिक ट्रेड (सुरक्षा, ब्यूटिशियन, टूरिज्म, रिटेल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकॉम, ब्यूटी एंड वेलनेस, आईटी)
24 नवंबर 2025 प्रायोगिक परीक्षा

BSEB Inter Sent-Up Exam 2025-26: बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा टाइम टेबल

तिथि पहली पाली (9:30 AM - 12:45 PM) दूसरी पाली (2 PM - 5:15 PM)
19 नवंबर 2025 साइंस - फिजिक्स, आर्ट्स - फिलॉसफी, कॉमर्स - इंटरप्रिन्योरशिप आर्ट्स - पॉलिटिकल साइंस, कॉमर्स - अकाउंटेंसी, साइंस - केमिस्ट्री
20 नवंबर 2025 साइंस - मैथ्स, आर्ट्स - मैथ्स आर्ट्स - ज्योग्राफी, साइंस - बायो, कॉमर्स - बिजनेस स्टडीज
21 नवंबर 2025 अंग्रेजी (सभी स्ट्रीम के लिए) – भाषा विषय समूह-1 के छात्रों के लिए हिंदी, उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी – भाषा समूह-2 के छात्रों के लिए
22 नवंबर 2025 कंप्यूटर साइंस वोकेशनल – फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो, एग्रीकल्चर, मैथ्स, हिस्ट्री, बीएस, अकाउंटेंसी
24 नवंबर 2025 साइंस - एग्रीकल्चर, आर्ट्स - इकोनॉमिक्स, कॉमर्स - इकोनॉमिक्स आर्ट्स - साइकोलॉजी
25 नवंबर 2025 आर्ट्स - सोशियोलॉजी आर्ट्स - म्यूजिक
26 नवंबर 2025 आर्ट्स - हिस्ट्री आर्ट्स - होम साइंस
27 से 29 नवंबर 2025 प्रायोगिक परीक्षा (सभी संकाय)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed