फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board 12th Result 2026 Pass Percentage from Last Year Stream Wise BSEB Inter Toppers Marksheet Result

BSEB 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं के पास प्रतिशत में दिखी गिरावट, जानें 2025 की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट

Mon, 23 Mar 2026 01:49 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 23 Mar 2026 01:49 PM IST
सार

BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने तीनों (विज्ञान, आर्ट्स और वाणिज्य) संकाय के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार उत्तीर्ण प्रतिशत में पिछले वर्ष तुलना में 1.31% की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन वर्षों में यह सबसे कम है। आइए जानते हैं पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष विद्यार्थियों का प्रदर्शन कैसा रहा। पढ़ें लाइव अपडेट  


बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें...
 

विज्ञापन
Bihar Board 12th Result 2026 Pass Percentage from Last Year Stream Wise BSEB Inter Toppers Marksheet Result
पिछले साल की तुलना में कैसा रहा - फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक

विस्तार

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के नतीजे आज दोपहर करीब 1.40 बजे प्रकाशित किए। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस वार्ता के दौरान नतीजों की घोषणा की है। कुल 85.19% विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। पिछले वर्ष की तुलना में उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.31% की कमी देखी गई है। पिछले वर्ष (2025 में) 86.50% विद्यार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यहां क्लिक करके रिजल्ट देख सकते हैं...

विज्ञापन


आइए जानते हैं पिछले वर्ष की तुलना में 2026 में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का परिणाम कैसा रहा। आइए आंकड़ो पर नजर डालें...


 

 

BSEB 12th Topper List 2026: इस साल इंटर के टॉपर्स

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के परिक्षार्थियों में अलग-अलग स्ट्रीम के परिक्षार्थयों ने शानदार प्रदर्शन किया था। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों में छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल किए। बिहार बोर्ड ने टॉप-5 विद्यार्थियों की सूची जारी की है, जिसमें 26 नाम शामिल हैं। इनमें 19 छात्राएं हैं। 

  • विज्ञान संकाय में समस्तीपुर जिले के अमन ने 481 अंक (96.20%) हासिल करके टॉप किया किया है।
  • वाणिज्य संकाय में सीतामढी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है।


BSEB 12th Topper List 2025: पिछले साल इंटर के टॉपर्स

पिछले साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में अलग-अलग स्ट्रीम के टॉपर्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों में छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल किए।

  • साइंस स्ट्रीम: पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8%) के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
  • कॉमर्स स्ट्रीम: वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95%) हासिल कर टॉप किया।
  • आर्ट्स स्ट्रीम: अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने 473 अंक (94.6%) के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।

खास बात यह रही कि पिछले वर्ष टॉपर लिस्ट में विज्ञान संकाय के छात्रों का दबदबा देखने को मिला।


Bihar Board 12th Pass Percentage Trends: पिछले 5 वर्षों के आंकड़ें

वर्ष (Year) पास प्रतिशत (Pass Percentage)
2026 85.19%
2025 86.50%
2024 87.21%
2023 83.73%
2022 80.15%
2021 78.04%


स्ट्रीम वाइज प्रदर्शन:

संकाय 2025 में उत्तीर्ण प्रतिशत 2026 में उत्तीर्ण प्रतिशत
वाणिज्य 94.77% 93.07%
विज्ञान 89.66% 87.46%
कला 82.75% 82.76%

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे देखें बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर " Bihar Board Class 12th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed