फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC AAO 2021 interview schedule out at bpsc.bih.nic.in, Here is direct link to download

BPSC AAO Interview: बीपीएससी सहायक लेखा अधिकारी साक्षात्कार दौर का कार्यक्रम जारी, पढ़िए जरूरी दिशा-निर्देश

Sun, 31 Dec 2023 12:24 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 31 Dec 2023 12:24 PM IST
सार

BPSC AAO Interview Schedule 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2021 का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं कि उनका साक्षात्कार किस दिन होगा।

विज्ञापन
BPSC AAO 2021 interview schedule out at bpsc.bih.nic.in, Here is direct link to download
BPSC AAO Interview Schedule 2023, बीपीएससी सहायक लेखा अधिकारी भर्ती - फोटो : Freepik

विस्तार

BPSC AAO Interview: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक लेखा अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2021 का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार भर्ती परीक्षाओं में शामिल हुए थे और साक्षात्कार दौर के लिए योग्य घोषित किए गए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से साक्षात्कार दौर का कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस दिन से शुरू होगा साक्षात्कार दौर

आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, साक्षात्कार 16 से 18 जनवरी तक दो पालियों - सुबह 10.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 19 जनवरी को होने वाला इंटरव्यू एक पाली यानी सुबह 10.30 बजे होगा। साक्षात्कार दौर के लिए कुल 363 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

नोटिस में कहा गया है कि आवेदक साक्षात्कार दौर से एक सप्ताह पहले अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, उम्मीदवार को साक्षात्कार कार्यक्रमानुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को निर्धारित समय से डेढ़ घंटा पूर्व उपस्थित होना होगा। कुल 138 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

एएओ साक्षात्कार प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एएओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • साक्षात्कार कॉल लेटर को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed