फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Board Exam 10th 120th students of delhi school reopening himachal pradesh board exam date sheet and haryana board admit card released

Board Exam : तीन राज्यों ने 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए की ये घोषणाएं

Wed, 13 Jan 2021 05:45 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Wed, 13 Jan 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Board Exam 10th 120th students of delhi school reopening himachal pradesh board exam date sheet and haryana board admit card released
board exam 2021 - फोटो : self

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए यह खबर बेहद खास है। तीन राज्यों में बोर्ड परीक्षा वाली कक्षाओं के छात्रों के संबंध कुछ अहम निर्णय किए गए हैं। इनमें स्कूल दोबारा खोले जाने, बोर्ड, प्री बोर्ड और कंपार्टमेंट परीक्षा का कार्यक्रम घोषित करने के साथ ही प्रवेश पत्र जारी करने संबंधी खबरें हैं। इसलिए, 10वीं और 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी और उनके अभिभावक इस खबर को अवश्य पढ़ें ... 

विज्ञापन

दिल्ली में 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए खुलेंगे स्कूल : 
देश की राजधानी दिल्ली में कई महीनों तक स्कूल बंद रखने के बाद अब दिल्ली सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं वाले छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। दिल्ली में 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 18 जनवरी, 2021 से स्कूल फिर से खुल जाएंगे। हालांकि, बच्चों को स्कूल आने के लिए अपने अभिभावकों की अनुमति आवश्यकता रहेगी। वहीं, स्कूल प्रबंधन को कोरोना संक्रमण के प्रसार से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल की पालना करनी होगी। बता दें कि 04 मई से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इससे पहले प्री-बोर्ड भी होनी है। जबकि 01 मार्च से प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी प्रारंभ होंगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं 04 मई से शुरू होंगी : 
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने राज्य में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। राज्य में बोर्ड परीक्षाएं 04 मई से शुरू होंगी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा की तारीखों के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 05 मई, 2021 से शुरू होकर 20 मई, 2021 को खत्म होंगी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 04 मई, 2021 से 29 मई, 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर परीक्षा की समयसारिणी देख सकते हैं। 
10वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट यहां देखें।
12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट यहां देखें।

विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए : 
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की कंपार्टमेंट, अतिरिक्त और स्पेशल परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।दोनों कक्षाओं की परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध हैं। इस वर्ष 26,060 छात्र कंपार्टमेंट, अतिरिक्त और स्पेशल परीक्षा में भाग लेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं और एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगे जाने पर उम्मीदवार अपनी जानकारी डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें। यहां से परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट करा लें। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed