फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   bjp mp varun gandhi targets appointment of jnu new vc Santishree Dhulipudi Pandit

JNU New VC: जेएनयू की नई वीसी पर वरुण गांधी का निशाना, कहा- उनका प्रेस नोट निरक्षरता का प्रदर्शन

Tue, 08 Feb 2022 09:49 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 09:49 PM IST
सार

JNU New VC: वरुण ने कहा कि हमें सही मूल्यों और अनुशासन वाले नेतृत्व की जरूरत है, उनकी नहीं जो अपनी नियुक्ति के संबंध में पहली प्रेस विज्ञप्ति पर भी ढ़ंग से मेहनत नहीं कर सकते।

विज्ञापन
bjp mp varun gandhi targets appointment of jnu new vc Santishree Dhulipudi Pandit
वरुण गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को जेएनयू की नई कुलपति (वीसी)  बनाने के फैसले पर तीखा हमला किया है। वरुण गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीसी की प्रेस विज्ञाप्ति को साझा किया है और लिखा है कि इस विज्ञाप्ति में व्याकरण की गल्तियां निरक्षरता का प्रदर्शन है। इसमें व्याकरण संबंधी अशुद्धियों की भरमार है।

विज्ञापन


वरुण गांधी ने कहा कि संस्थानों में औसत दर्जे की नियुक्तियां हमारी मानव पूंजी और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। वरुण गांधी ने आगे कहा कि देश के विश्वविद्यालयों को सफल बनाने के लिए सही नेतृत्व की आवश्यकता है और इस तरह, अकादमिक दृष्टि, प्रमाणिकता या यहां तक कि संवाद करने की क्षमता में कमी के साथ किसी को नियुक्त करना निरक्षरता को दर्शाता है। 
विज्ञापन


विवादास्पद ट्वीट पर निशाना
हमें सही मूल्यों और अनुशासन वाले नेतृत्व की जरूरत है, उनकी नहीं जो अपनी नियुक्ति के संबंध में पहली प्रेस विज्ञप्ति पर भी ढ़ंग से मेहनत नहीं कर सकते। जेएनयू जैसे महान संस्थान को सहानुभूति और संवेदनशीलता के साथ चलाने की आवश्यकता है। वरुण ने आगे कहा कुलपति के चयन के लिए अनुभव और अकादमिक गुण आवश्यक हैं न कि सोशल मीडिया रीट्वीट। वरुण का इशारा नई कुलपति के नाम से एक असत्यापित ट्विटर हैंडल की ओर था। कुछ समय पहले इससे कई विवादास्पद ट्वीट किए गए थे। हालांकि, इस हैंडल को वापस ले लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएनयू की पहली महिला कुलपति
केंद्र सरकार ने शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को जेएनयू की नई कुलपति के रूप में नियुक्त किया है। वह इस विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति है। शांतिश्री जेएनयू की एल्यूमिनी हैं, उन्होंने विश्वविद्यालय से एमफिल और अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पीएचडी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed