फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar STET 2025 Result today at bsebstet.org, Check Scores Online, Link here

Bihar STET Result Date: आज जारी होगा बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट, जान लें डाउनलोड करने के स्टेप्स

Mon, 05 Jan 2026 12:35 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 05 Jan 2026 12:35 PM IST
सार

Bihar STET Result Date OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार एसटीईटी परीक्षा के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब तय तिथि पर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।

विज्ञापन
Bihar STET 2025 Result today at bsebstet.org, Check Scores Online, Link here
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)

विस्तार

Bihar STET Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2025) का रिजल्ट आज सोमवार, 5 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार bsebstet.org वेबसाइट पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड देख सकेंगे। 

विज्ञापन


रिजल्ट मेरिट लिस्ट के साथ घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं।

बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा अक्तूबर-नवंबर 2025 में कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की गई थी, जिसमें पेपर-1 (कक्षा 9-10) और पेपर-2 (कक्षा 11-12) शामिल थे।

विज्ञापन

उत्तरकुंजी हो चुकी है जारी

इससे पहले उत्तरकुंजी जारी की जा चुकी है, जिस पर अभ्यर्थियों को 27 नवंबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का अवसर मिला था। परीक्षा में पास होने के लिए निर्धारित कटऑफ मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है, जो श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50% अंक आवश्यक हैं।

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “Bihar STET 2025 Result / Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका स्कोरकार्ड और रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • रिजल्ट का प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed