{"_id":"5ee9c207d986db4e28711378","slug":"bihar-deled-2020-application-process-to-begin-from-june-23-check-important-dates-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"DElEd 2020: बिहार डीएलएड परीक्षा के लिए 23 जून से आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DElEd 2020: बिहार डीएलएड परीक्षा के लिए 23 जून से आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी
Wed, 17 Jun 2020 12:41 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने डीएलएड ( D.EL.Ed) सत्र 2019-21 प्रथम वर्ष की परीक्षा और सत्र 2018-20 द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा की है। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि परीक्षा फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर 22 जून से उपलब्ध होंगे। बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.online है। अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए 23 जून से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- CICSE: 10वीं, 12वीं के छात्रों के पास होगा बची हुई परीक्षाएं छोड़ने का विकल्प
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
biharboard.online
बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर 22 जून को आवेदन फॉर्म अपलोड होंगे। इसके बाद अभ्यर्थी 23 जून से लेकर 30 जून तक परीक्षार्थी फॉर्म जमा कर सकेंगे। अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए भरे जाने वाले फॉर्म का ऑनलाइन शुल्क एक जुलाई तक जमा कर सकेंगे। अगर इसके बाद परीक्षा शुल्क जमा करेंगे तो विद्यार्थियों को विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी विलंब शुल्क के तहत दो से छह जुलाई तक फॉर्म भर सकेंगे और विलंब शुल्क सात जुलाई तक जमा कर सकेंगे। डीएलएड 2019-21 के प्रथम वर्ष में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 1300 रुपये जमा करने होंगे। जबकि डीएलएड सत्र 2018-20 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 1425 रुपये देना होगा। विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली विश्वविद्यालय: ओपन बुक परीक्षा में व्हॉट्सएप से विद्यार्थियों को मिलेंगे प्रश्नपत्र, मेल से भेज सकेंगे पेपर का हल
कमेंट
कमेंट X