फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 10th Result 2020: Decision on answersheet evaluation in next 2 days

Bihar Board 10th Result 2020: कॉपियों का मूल्यांकन कार्य जल्द हो सकता है शुरू, बोर्ड ने दी अब ये जानकारी

Mon, 04 May 2020 06:57 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 04 May 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2020: Decision on answersheet evaluation in next 2 days
बिहार बोर्ड 2020

बिहार बोर्ड का कहना है कि दसवीं परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर अगले दो दिन में निर्णय लिया जाएगा। बोर्ड का कहना है कि कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कराया जाए या नहीं इसे लेकर अभी विचार चल रहा है। आने वाले दो दिन में इस पर निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले बिहार बोर्ड की ही तरफ से कहा गया था कि लॉकडाउन की वजह से दसवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 17 मई तक स्थगित कर दिया गया है।  लेकिन, फिर प्रेस विज्ञप्ति में संशोधन करते हुए बिहार बोर्ड ने कहा कि कॉपियों के मूल्यांकन कार्य को शुरू करने को लेकर बोर्ड विचार कर रहा है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UPSC: संघ लोक सेवा आयोग ने स्थगित की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, जानिए कब होगी नई तारीख की घोषणा

विज्ञापन



बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने संशोधित प्रेस रिलीज में कहा है कि मूल्यांकन का काम बहाल करने को लेकर दो दिनों में फैसला लिया जाएगा। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग को लागू कर कोरोना वायरस के बचाव से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दसवीं परीक्षा की शेष उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू करने के सम्बंध में समिति द्वारा विचार किया जा रहा है। विचार करने के बाद मूल्यांकन के संबंध में समिति द्वारा आगामी दो दिनों में फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed