फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar BEd CET 2024 Application process begins today; Check registration fee and exam pattern

Bihar BEd CET 2024: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आज से करें पंजीकरण, इतना है आवेदन शुल्क

Fri, 03 May 2024 12:08 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 03 May 2024 12:08 PM IST
सार

Bihar BEd CET 2024: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मई, 2024 है।

विज्ञापन
Bihar BEd CET 2024 Application process begins today; Check registration fee and exam pattern
Bihar BEd CET 2024, बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

Bihar BEd CET 2024 Registration: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Bihar BEd CET 2024) में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आज से इसके लिए पंजीकरण कर सकते हैं। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय आज से बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज से आधिकारिक वेबसाइट (biharcetbed.Inmu.in.) पर जाकर बीएड सीईटी आवेदन पत्र भर सकेंगे। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि पंजी 26 मई, 2024 है। 

विज्ञापन

नोट कर लें ये तिथियां

अंतिम तिथि तक आवेदन से चूके उम्मीदवारों के पास 02 जून 2024 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका रहेगा। बिहार बीएड सीईटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 25 जून को किया जाएगा, जिसके लिए एडमिट कार्ड 17 जून से उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो आईडी और बिहार बीएड सीईटी एडमिट कार्ड ले जाना होगा।

ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथियां 03.05.2024 से 26.05.2024 तक
विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथियां 27.05.2024 से 02.06.2024 तक
फॉर्म में संपादन और भुगतान की अंतिम तिथि 01.06.2024 से 04.06.2024 तक
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 17.06.2024
प्रवेश परीक्षा 25.06.2024 (मंगलवार)

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar BEd CET 2024 Exam Pattern: बिहार बीएड सीईटी परीक्षा पैटर्न

बिहार बीएड सीईटी परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में दो घंटे के लिए किया जाएगा। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। उत्तरों को चिह्नित करने के लिए प्रश्न पुस्तिका के साथ एक व्यक्तिगत ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (ओएमआर) शीट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। बिहार बीएड सीईटी प्रवेश परीक्षा कुल 120 अंकों की होती है।

विज्ञापन

बिहार बीएड सीईटी उत्तीर्ण अंक

आरक्षित वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 42 अंक या 35% अंक प्राप्त करने होंगे। दूसरी ओर, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 36 अंक या 30 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। लगातार पांचवें वर्ष, बिहार बीएड सीईटी और शिक्षा शास्त्री कार्यक्रम दरभंगा में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) में आयोजित किया जा रहा है।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य और अनारक्षित श्रेणा के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। 
  • दिव्यांग, महिला और आर्थिक रूप से कमजारी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed