फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam TET 2024 Results out at madhyamik.assam.gov.in; Verification from October 29

Assam TET Results OUT: असम शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे घोषित, फटाफट इस लिंक से करें चेक

Fri, 17 Oct 2025 02:05 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 17 Oct 2025 02:05 PM IST
सार

Assam TET Results OUT: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, असम ने आज असम शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देखे सकते हैं।

विज्ञापन
Assam TET 2024 Results out at madhyamik.assam.gov.in; Verification from October 29
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Assam TET Results: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, असम ने 17 अक्तूबर 2024 को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2024 के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग कर आधिकारिक वेबसाइट madhyamik.assam.gov.in से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 
विभाग ने घोषणा की है कि योग्य उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 29 अक्तूबर से 1 नवंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। 

अंतिम मेरिट सूची यानी फाइनल लिस्ट, सिर्फ लिखित परीक्षा के अंकों से नहीं बनेगी। इसके साथ-साथ जिन उम्मीदवारों के पास एनसीसी, खेल, या ललित कला (कला-संगीत आदि) से जुड़ी उपलब्धियां हैं, उन्हें अतिरिक्त अंक (वेटेज) मिलेंगे।
विज्ञापन


असम टीईटी-सह-भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य के सरकारी स्कूलों में स्नातक शिक्षक (GT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए किया जाता है। यह परीक्षा सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए एक जरूरी योग्यता है। इस परीक्षा और इसके परिणामों का पूरा प्रबंधन स्कूल शिक्षा विभाग, असम द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट- madhyamik.assam.gov.in पर जाएं 
  • असम डीएसई पीजीटी, जीटी स्कोरकार्ड पीडीएफ 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड का उपयोग करें 
  • इसके बाद असम डीएसई पीजीटी, जीटी स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा 
  • असम डीएसई पीजीटी, जीटी स्कोरकार्ड पीडीएफ की एक हार्ड कॉपी ले लें।

तकनीकी समस्या आने पर क्या करें?

उम्मीदवारों को किसी भी तकनीकी समस्या या प्रश्न के लिए हेल्पडेस्क से संपर्क करने की सुविधा है। हेल्पडेस्क सोमवार से शनिवार, सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक टोल-फ्री नंबर 08042303631 पर उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed