Assam DElEd PET Result 2023: असम डीएलएड पीईटी का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
Assam DElEd PET Result 2023: राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) असम निदेशालय की तरफ से असम डीएलएड पीईटी 2023 का परिणाम कल यानी 24 सितंबर को घोषित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assam DElEd PET Result 2023: राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) असम निदेशालय की तरफ से कल यानी 24 सितंबर को असम डीएलएड पीईटी परीक्षा का परिणाम घोषणा किया जाना है। जो उम्मीदवार असम डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन प्री एंट्री टेस्ट 2023 में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, scertpet.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
वेबसाइट के अनुसार, असम डीएलएड पीईटी परीक्षा का परिणाम दोपहर 12 बजे के बाद घोषित किया जाएगा। यह परीक्षा प्राथमिक शिक्षा पाठ्यक्रम में 02-वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परिषद ने 10 सितंबर, 2023 को असम DEIEd PET 2023 का आयोजन किया था।
एससीईआरटी की तरफ से स्कोर और श्रेणीवार रैंक के साथ जिलेवार परिणाम की घोषणा के बाद, ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जहां उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से टीईआई की अपनी प्राथमिकताएं बतानी होंगी, जहां वह अध्ययन करना चाहते हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग की संशोधित तारीखें जल्द ही परिषद द्वारा साझा की जाएंगी।
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
-
एससीईआरटी, असम की आधिकारिक वेबसाइट scertpet.co.in पर जाएं।
-
DElEd PET परिणाम जांचने के लिए लिंक खोलें।
-
अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
-
परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
-
भविष्य में उपयोग के लिए, अपने स्कोरकार्ड की एक प्रति सेव कर लें।
कमेंट
कमेंट X