DElEd PET Result 2023: डीएलएड पीईटी का परिणाम हुआ जारी, इस तरह करें डाउनलोड
DElEd PET Result 2033: एससीईआरटी, असम द्वारा असम डीएलएड पीईटी परीक्षा 2023 का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assam DElEd PET Result 2033: राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, एससीईआरटी, असम द्वारा असम डीएलएड पीईटी परीक्षा 2023 का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - scertpet.co.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं। पिछली सूचना के अनुसार, रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे घोषित किया गया है।
10 सितंबर को हुई थी परीक्षा
रिजल्ट के तारीख की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा था, "Result of PET-2023 will be declared on 24 September 2023, 12:00 noon" PET परीक्षा बीते 10 सितंबर को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
जल्द जारी होंगी ऑनलाइन काउंसलिंग की संशोधित तारीखें
स्कोर और श्रेणीवार रैंक के साथ जिलेवार परिणाम की घोषणा के बाद, ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी जहां उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से टीईआई की अपनी प्राथमिकताएं बतानी होंगी जहां वह अध्ययन करना चाहते हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग की संशोधित तारीखें जल्द ही परिषद द्वारा साझा की जाएंगी।
जैसा कि अब परिणाम करी हो चुका है, तो परीक्षा में उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार अब नीचे बताए चरणों का पालन करके रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि, खबर बनने तक वेबसाइट थोड़ी व्यस्त चल रही है, लेकिन रिजल्ट जारी किया जा चुका है।
ऐसे चेक करें असम डीएलएड पीईटी परिणाम
- आधिकारिक वेबसाइट - scertpet.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे "Result of Pre-Entry Test (PET)-2023" लिंक पर क्लिक करें।
- अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए अपने स्कोरकार्ड की एक कॉपी सेव कर लें।
कमेंट
कमेंट X