फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Application of GATE candidates started for MTech admission in CAS

एकेटीयू : कैस में एमटेक प्रवेश को गेट अभ्यर्थियों का आवेदन शुरू 

Mon, 28 Jun 2021 09:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 28 Jun 2021 09:27 AM IST
सार

वरीयता के आधार पर पहले ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फ़ॉर इंजीनियरिंग (गेट) क्वालीफाई अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जाएंगे।

विज्ञापन
AKTU: Application of GATE candidates started for MTech admission in CAS
AKTU

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज (कैस) द्वारा सत्र 2021-22 के लिए संस्थान में संचालित पांच एमटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म आमंत्रित किये गए है। वरीयता के आधार पर पहले ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फ़ॉर इंजीनियरिंग (गेट) क्वालीफाई अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जाएंगे।

विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. एमके दता ने बताया कि संस्थान में वर्तमान में 05 एमटेक पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। जिसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी, मेकाट्रानिक्स, नैनो टेक्नोलॉजी, मेन्युफेक्चरिंग टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमेशन एवं इनर्जी साइंस एंड टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इनमें 19-19 सीटे (ईडब्ल्यूएस) मिलाकर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक, गेट उतीर्ण विद्यार्थी विवि की वेबसाइट www.aktu.ac.in या संस्थान की वेबसाइट www.cas.res.in पर जा करके आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गयी है। अगर गेट क्वालीफाई अभ्यर्थियों से सीटे खाली रह गई तो अन्य अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed