AIIMS INI CET 2024: पीजी काउंसलिंग ओपन राउंड के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन
AIIMS INI CET PG Counselling 2024: एम्स आईएनआई सीईटी पीजी ओपन राउंड काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIIMS INI CET PG Counselling 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई सीईटी) पीजी के ओपन राउंड की काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 19 जनवरी 2024 से शुरू कर दी है। उम्मीदवार एम्स आईएनआई सीईटी पीजी ओपन राउंड काउंसलिंग 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन सीट आवंटन के दूसरे दौर में आवंटन के बाद विभिन्न विषयों में अस्थायी रिक्ति 19 जनवरी को जारी की जाएगी और एम्स आईएनआई सीईटी सीट आवंटन के ओपन राउंड के लिए पंजीकरण और विकल्पों (संस्थान और विषय / विशेषता) का प्रयोग 19 से 25 जनवरी, 2024 तक किया जाएगा।
10 फरवरी को जारी होगा आवंटन परिणाम
आईएनआई सीईटी सीट आवंटन परिणाम 10 फरवरी 2024 को घोषित किया जाएगा और आवंटित सीटों की ऑनलाइन स्वीकृति 12 से 19 फरवरी, 2024 तक की जा सकती है। एम्स आईएनआई सीईटी ओपन राउंड सीट आवंटन परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 12 फरवरी से 19 फरवरी 2024 तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
कमेंट
कमेंट X