{"_id":"68e486ff86211421b5033ad5","slug":"after-long-struggle-without-aadhaar-refugee-kids-get-access-to-education-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"School: पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी बच्चों को मिला सरकारी स्कूल में दाखिला, आधार कार्ड न होने से रुका था प्रवेश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
School: पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी बच्चों को मिला सरकारी स्कूल में दाखिला, आधार कार्ड न होने से रुका था प्रवेश
Tue, 07 Oct 2025 08:50 AM IST
शाहीन परवीन
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 07 Oct 2025 08:50 AM IST
सार
Pakistani Hindu Refugees Children: लंबे समय से आधार कार्ड की कमी के कारण सरकारी स्कूलों में दाखिला नहीं मिल पा रहा था। अब प्रशासन की पहल से पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी बच्चों को आखिरकार शिक्षा का अधिकार मिल गया है।
विज्ञापन
Admission
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Refugee Children: दिल्ली के सुल्तानपुरी में रहने वाले पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी बच्चों को आखिर सरकारी स्कूल में दाखिला मिल गया है। दाखिले के लिए पहचान से जुड़ा दस्तावेज आधार कार्ड न होने की वजह से बच्चे दाखिले के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। बच्चों को कक्षा छठीं में दाखिला लेने में दिक्कतें आ रही थीं।
विज्ञापन
बच्चों के दाखिले के लिए ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने दिल्ली के शिक्षा सचिव को पत्र लिखा था। उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए पांच बच्चों ने संपर्क किया था। इसमें चार बच्चों को कक्षा छठीं में दाखिला चाहिए था। जबकि एक बच्ची ने पाकिस्तान के कराची स्थित स्कूल से कक्षा नौवीं तक की पढ़ाई की थी। सभी बच्चे आधार कार्ड न होने की वजह से दाखिले के लिए भटक रहे थे।
विज्ञापन
इसमें कुछ बच्चों ने दिल्ली नगर निगम के स्कूल में कक्षा पांचवीं तक पढ़ाई भी की थी। इसके बावजूद बच्चों का दाखिला नहीं हो पा रहा था। देश में रहने वाले सभी बच्चों को पढ़ने का संवैधानिक अधिकार है। शिक्षा के अधिकार से किसी बच्चे को वंचित नहीं रखा जा सकता है। शिक्षा निदेशालय के उत्तर पश्चिम(बी-1) जिला ने बच्चों के दाखिला देने के संबंध में पत्र लिखकर जानकारी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीन बच्चों को सुल्तानपुरी के बीसी-बीएलएक स्थित गर्वनमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दाखिला दिया और दो बच्चियों की दाखिला प्रक्रिया गर्वनमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पूरी होने की जानकारी निदेशालय ने दी है।
कमेंट
कमेंट X