फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   After IIT-Hyderabad, IIT-Roorkee researchers develop hand sanitiser amid shortage

हैदराबाद के बाद अब आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने भी बनाया हैंड सैनिटाइजर

Wed, 25 Mar 2020 01:43 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 25 Mar 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
After IIT-Hyderabad, IIT-Roorkee researchers develop hand sanitiser amid shortage
हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

विज्ञापन

आईआईटी रुड़की ने भी हैंड सैनिटाइजर बनाया है। यहां के दो शोधकर्ताओं ने हैंड सैनिटाइजर बनाया है। इससे पहले हैंड सैनिटाइजर की बढ़ती मांग और बाजार में कमी को देखते हुए हैदराबाद आईआईटी के छात्रों ने खुद का हैंड सैनिटाइजर बनाया था और अब आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने भी 150 लीटर हर्बल हैंड सैनिटाइजर बनाया है। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ता सिद्धार्थ शर्मा और वैभव जैन ने यह हैंड सैनिटाइजर बनाया है।

विज्ञापन

 

आईआईटी रुड़की का दावा है कि यह हैंड सैनिटाइटर 80 प्रतिशत आइसोप्रोपानोल / इथेनॉल से बना है और इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-फ्लैमेंटरी हर्बल सामग्री है। खास बात है कि यह हैंड सैनिटाइजर मॉइस्चराइजर का भी काम करेगा। यह उत्पाद विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के आधार पर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोरोना वायरस: हरियाणा में ऑनलाइन शिक्षा ले रहे हैं विद्यार्थी, शिक्षक कर रहे हैं लेक्चर रिकॉर्ड


आईआईटी रुड़की के दो शोधकर्ताओं द्वारा बनाया गया यह हैंड सैनिटाइजर कैंपस में फ्री में बांटा जाएगा ताकि कोरोना वायरस से बचा जा सके। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच हैंड सैनिटाइजर की मांग बढ़ गई है।  इससे पहले हैदराबाद आईआईटी की दो महिला शोधकर्ताओं ने भी हैंड सैनिटाइजर बनाया था।

शोधकर्ता सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि बुनियादी स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने यह हैंड सैनिटाइजर बनाया है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच अच्छे से साबुन से हाथ धोना, और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है, ताकि वायरस के खतरे को कम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed