AIAPGET 2023 Counselling: आयुष नीट पीजी में दाखिले के लिए काउंसलिंग की अधिसूचना जारी, 26 सितंबर से पंजीकरण
AACCC NEET PG: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति ने आयुष नीट पीजी में दाखिले के लिए काउंसलिंग की अधिसूचना जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIAPGET NEET PG 2023 counselling: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने आयुष नीट पीजी में दाखिले के लिए काउंसलिंग की अधिसूचना जारी की है। अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी 2023) पास कर चुके उम्मीदवार जो स्नातकोत्तर एमडी, एमएस-आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी, होम्योपैथी पाठ्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर एआईएपीजीईटी काउंसलिंग 2023 के लिए आवेदन कर सकेंगे।
आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, 26 सितंबर से पीजी पाठ्यक्रमों के लिए AIAPGET काउंसलिंग 2023 पंजीकरण शुरू करेगा। आयुष नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के कुल चार राउंड होंगे। समिति 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) के लिए और कुछ राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 100% सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी।
AIAPGET 2023 काउंसलिंग कार्यक्रम
| तारीख | काउंसलिंग कार्यक्रम |
| 26 सितम्बर से 02 अक्तूबर 2023 | AIAPGET 2023 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन राउंड-1 |
| 27 सितम्बर से 02 अक्तूबर 2023 | AIAPGET 2023 काउंसलिंग विकल्प भरना |
| 5 अक्तूबर 2023 | AIAPGET 2023 काउंसलिंग राउंड-1 परिणाम |
| 6 अक्तूबर 2023 - 13 अक्तूबर 2023 | AIAPGET 2023 काउंसलिंग राउंड-1 रिपोर्टिंग |
| 19 अक्तूबर 2023 - 24 अक्तूबर 2023 | AIAPGET 2023 काउंसलिंग राउंड-2 पंजीकरण |
| 20 अक्तूबर 2023 - 24 अक्तूबर 2023 | AIAPGET 2023 काउंसलिंग राउंड-2 चॉइस फिलिंग |
| 27 अक्तूबर 2023 | AIAPGET 2023 काउंसलिंग राउंड-2 परिणाम |
| 28 अक्तूबर '23 - 6 नवंबर '23 | AIAPGET 2023 काउंसलिंग राउंड-2 |
कमेंट
कमेंट X