देश की सात आईआईटी करेंगी टाइम्स हायर एजुकेशन की रैंकिंग का बहिष्कार, कहा-पारदर्शिता से नहीं हैं संतुष्ट
देश की सात प्रमुख आईआईटी ने टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इन आईआईटी संस्थानों का कहना है कि वो टाइम्स हायर एजुकेशन की रैंकिंग प्रक्रिया की पारदर्शिता से संतुष्ट नहीं हैं। इन संस्थानों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि वे इस साल की रैंकिंग में भाग नहीं लेंगे।
इन आईआईटी संस्थानों का कहना है कि अगर टाइम्स हायर एजुकेशन अपनी रैंकिंग प्रक्रिया में मापदंडों और पारदर्शिता के बारे में इन संस्थानों को सही से समझा पाता है, तो वे अपने फैसले पर अगले साल के लिए पुनर्विचार करेंगे।
टाइम्स हायर एजुकेशन का बहिष्कार करने वाले आईआईटी संस्थानों में आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास और आईआईटी रुड़की शामिल हैं। गौरतलब है कि टाइम्स हायर एजुकेशन दुनियाभर के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग करता है। टीएचई की पिछले साल की रैंकिंग में भारत के किसी भी यूनिवर्सिटी को दुनिया के शीर्ष 300 विश्वविद्यालयों में शामिल नहीं किया गया था।
इसे भी पढ़ें-NCERT: एनसीईआरटी ने प्राथमिक स्कूल के छात्रों के लिए जारी किया चार हफ्ते का शैक्षणिक कैलेंडर
टीएचई लंदन में स्थित है और उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग करती है। रैंकिंग में शिक्षण, अनुसंधान और शिक्षा सहित कई मापदंडों को ध्यान में रखा जाता है।
कमेंट
कमेंट X