{"_id":"9803dfba8db0ca742f759e5bd6fe04d3","slug":"political-gossip-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"भईया, 'सारे नेता एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं'","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
भईया, 'सारे नेता एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 15 Apr 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कुछ नेताओं पर लगे दुराचार के आरोपों से सियासत खूब गरमा गई। पहले कांग्रेस पर सवाल उठे। फिर चंद दिन बाद ही भाजपा का अपना दामन भी दागदार हो गया।
विज्ञापन
दोनों पार्टियां एक दूसरे के दामन को दागदार बताकर चुनाव में फायदा लेने की प्लानिंग कर रही थी। लेकिन जब दोनों के नेता ही आरोपी बने तो ये पार्टियां भी चुप हो गई।
विज्ञापन
सिरमौर में कांग्रेस विधायक का नाम सबसे पहले यौन शोषण मामले में सामने आया। भाजपा अभी इस मामले में कांग्रेस पर हमले की तैयारी ही कर रही थी कि उनका अपना पूर्व विधायक दागदार हो गया।
विज्ञापन
दोनों के पीछे पुलिस लगी है और ये दोनों खुद को बचाने के लिए पार्टी के आलाधिकारियों के पीछे। चुनाव में दोनों ही पार्टियां इस मुद्दे पर बात करने से हिचकिचा रही है। मगर छोटे दल इस बात को खूब भुना रहे हैं।
जनता बस यही कर रही है कि सारे नेता एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। चुनाव आते ही रोटियां सेंकने लगते हैं। फिर चाहे पार्टी के नेता दुराचारी हो या फिर हत्यारे। सभी खुद को ईमानदार बताते फिरते हैं।