{"_id":"f5e9c97f04c4146e6be680a33648dfa3","slug":"miss-ghanchakkar-ki-khoj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस घनचक्कर की खोज","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
मिस घनचक्कर की खोज
Updated Fri, 06 Sep 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया के दीवाने लोग हमेशा वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराना पसंद करते हैं। अमर उजाला डॉट कॉम ने 'घनचक्कर की खोज' नामक एक फोटो प्रतियोगिता का आयोजन जून में किया था, जिसका उद्देश्य लोगों को घनचक्कर बनने का मौका देने के साथ-साथ अपनी चहेती अदाकारा विद्या बालन से मिलने का अवसर देना था।
विज्ञापन
देश भर के लोगों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में लोगों को अपनी मौज मस्ती, फैशनेबल और क्रेजी फन फोटो अपलोड करने थे ताकि उन्हें घनचक्कर बनने का मौका दिया जा सकें।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने अपनी मस्ती भरी तस्वीरें अपलोड की। हमारे यूजर्स अभिनेत्री विद्या बालन से मिलने के लिए काफी उत्त्साहित थे।
विज्ञापन
बॉलीवुड की क्वीन विद्या से मिलने के लिए लोगों में इतना उत्साह था कि लोगों ने फेसबुक पर न केवल अपनी एंट्री को पोस्ट किया बल्कि उसे प्रमोट भी किया। लोगों ने ये भी बताया कि वो विद्या बालन से क्यों मिलना चाहते हैं।
ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों के योजनाबद्ध तरीके से आयोजित इस इवेंट के प्रति ज्यादातर लोगों में गजब की दीवानगी देखी गई। प्रतियोगिता के अंत में आयोजित एक समारोह में विद्या बालन ने इशिता राजन को घनचक्कर का ताज पहनाया।
ताज पहनने के बाद विजेता इशिता ने हमें बताया कि 'मैं विद्या बालन से मिलना चाहती थी क्योंकि वो अच्छी अभिनेत्री हैं। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं और इस मौके को गंवाना नहीं चाहती थी'।