{"_id":"6fa5ef717dced4d5c46704b653bda496","slug":"gahat-soup","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी लगी है तो लें गहत सूप","category":{"title":"Dropped","title_hn":"Dropped","slug":"dropped"}}
सर्दी लगी है तो लें गहत सूप
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Jul 2013 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन लोगों के लिए गढ़वाल कुमाऊं में फेमस गहत सूप बनाने में बीस मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन
सामग्री-
गहत: 100 ग्राम
गरम मसाला: 1 छोटा चम्मच
अदरक, लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
स्वाद के लिए नमक
काली मिर्च मकई पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
क्रीम या मलाई: 1 छोटा चम्मच
विधि-
गहत को रात भर पानी में भिगने के लिए छोड़ दें। गहत को गरम मसाला, नमक और तीन कप पानी के साथ कूकर में तीन सीटी आने तक उबालें। कूकर ठंडा होने के बाद दाल को एक बर्तन में निकालें। गहत को अलग करके पेस्ट बनाएं और उबले पानी को अलग रख दें। अब उबले पानी को गरम करें और उसमें लहसुन, अदकर का पेस्ट और गहत का पेस्ट मिलाएं। इसके बाद काली मिर्च पाउडर डालें। पांच मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं और क्रीम से सजाएं. गहत के सूप को गरम सर्व करें।