{"_id":"61ded27e7861fd586943cf1a","slug":"new-delhi1641992830","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली वालों ने भरा एक करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली वालों ने भरा एक करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली वालों ने भरा एक करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना
विज्ञापन
-बीते 24 घंटे में मास्क को लेकर पांच हजार से अधिक किए गए चालान
-कोरोना नियमों के उल्लंघन पर नई दिल्ली इलाके में 63 दर्ज की गई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 12 जनवरी
राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद भी दिल्लीवासी सुधर नहीं रहे हैं। प्रतिदिन लोग कोरोना नियमों की अवहेलना करने पर लाखों रुपये का जुर्माना भर रहे हैं। बीते 24 घंटे में जुर्माने की यह राशि एक करोड़ रुपये को भी पार कर गई है। बीते 24 घंटे में दिल्ली के 11 जिला प्रशासन ने एक करोड़ 10 लाख 88 हजार 800 रुपये वसूल किए हैं। वहीं, नई दिल्ली इलाके में 63 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इससे एक दिन पहले प्रशासन ने 90 लाख रुपये वसूल किए थे।
जिला प्रशासन के मुताबिक, मास्क न पहनने के को लेकर सबसे अधिक 782 चालान दक्षिण-पूर्वी जिले में किए गए हैं। यहां से प्रशासन को 15 लाख 64 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके बाद पूर्वी जिले में 702 चालान हुए हैं। यहां से प्रशासन को 14 लाख आठ हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। मास्क की लापरवाही के मामले में तीसरे नंबर पर मध्य जिला रहा है। यहां 605 चालान मास्क को लेकर किए गए हैं। शारीरिक दूरी का पालन न करने को लेकर सबसे अधिक 60 चालान पश्चिमी जिले में हुए हैं। यहां मास्क न पहनने को लेकर 404 चालान किए गए हैं। इसके बाद शारीरिक दूरी को लेकर सबसे अधिक 46 चालान उत्तरी जिले में किए गए हैं। खुले में थूकने पर सबसे अधिक 24 चालान नई दिल्ली जिले में किए गए हैं। इसके बाद उत्तरी जिले में 11 और दक्षिणी जिले में पांच चालान हुए हैं। खुले में शराब का सेवन, गुटका और तंबाकू को लेकर किसी भी जिले में एक भी चालान नहीं किया गया है। बीते 24 घंटे में मास्क न पहनने को लेकर 5440, शारीरिक दूरी को लेकर 108, खुले में थूकने पर 42 और 63 एफआईआर दर्ज की गई है।
------
किशन कुमार
विज्ञापन