{"_id":"61ded21a57edfb43d343ea64","slug":"new-delhi1641992730","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विश्वविद्यालयः आज समाप्त होगा युवा महोत्सव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कौशल विश्वविद्यालयः आज समाप्त होगा युवा महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल विश्वविद्यालयः आज समाप्त होगा युवा महोत्सव
विज्ञापन
-राष्ट्रीय युवा महोत्सव में दिल्ली से 88 प्रतिभागी ले रहे हैं भाग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 12 जनवरी
केंद्र की ओर से आयोजित 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत दिल्ली कौशल एंव उद्यमिता विश्वविद्यालय(डीएसईयू) में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय महोत्सव समाप्त हो जाएगा। ऑनलाइन चल रहे कार्यक्रम में दिल्ली के 88 प्रतिभागी बृहस्पतिवार को विभिन्न विषयों को लेकर कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, जिसमें उद्यमियों से लेकर विभिन्न शिक्षाविदों के साथ उन्हें चर्चा करने का अवसर मिलेगा।
दरअसल, राष्ट्रीय युवा महोत्सव में दिल्ली की ओर से डीएसईयू नोडल संगठन हौ जो दिल्ली को प्रस्तुत कर रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम में श्री अरोबिंदो के जीवन को आधार बनाया गया है। कार्यक्रम में स्वंतत्रता आंदोलन में उनके द्वारा किए गए सहयोग को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को पर्यावरण एवं जलवायु विषय पर पदमश्री से सम्मानित पर्यावरणविद् जमुना टुड्डू, पर्यावरणविद् तुलसी गौड़ा व ए एन येलप्पा रेड्डी मौजूद रहेंगे। वहीं, छात्रों को उद्यम के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए उद्यमी बैजू रविंद्रन और रितेश अग्रवाल मौजूद रहेंगे। साथ ही इतिहासकार विक्रम संपथ समेत अन्य गणमान्य लोग भी व्याख्या देंगे।
-------
किशन कुमार
विज्ञापन