{"_id":"5fb28ed68ebc3e9b804f3606","slug":"new-delhi1605537494","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा आयोजन के लिए विधान सभा पर प्रदर्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
छठ पूजा आयोजन के लिए विधान सभा पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पूजा आयोजन के लिए विधान सभा पर प्रदर्शन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पूर्वांचल नव निर्माण संगठन के सदस्यों ने सोमवार को विधान सभा पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। लोग दिल्ली सरकार से सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन की अनुमति मांग रहे थे।
पूर्वांचल नव निर्माण संगठन के अध्यक्ष संतोष झा की अगुवाई में प्रदर्शनकारी विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने इन्हें कोविड-19 का हवाला देते हुए यहां पर प्रदर्शन करने से मना कर दिया। जिसके बाद संतोष झा ने दिल्ली पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उनकी समिति की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील की गई है कि दिल्ली में छठ मनाने वाले ज्यादातर लोग बिहार और पूर्वांचल के हैं और किराए के छोटे घरों में रहते हैं। ऐसे में ये लोग छठ मनाने के लिए आखिर कहां जाएंगे। सरकार नदी के किनारे, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के उत्सव के आयोजन पर से प्रतिबंध हटाए, ताकि लोग आस्था का महापर्व छठ मना सकें। संतोष झा ने कहा कि घर में छठ पूजा करना संभव नहीं है। क्योंकि इसमें जल में खड़े होकर सूर्य देवता की पूजा की जाती है। संतोष ने बताया कि पहले तो पुलिस ने प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी। जब वह लोग विधानसभा के सामने पहुंचे तो उन्हें वहां से हटा दिया गया।
---
आदित्य पाण्डेय
विज्ञापन