{"_id":"5f771dd48ebc3e9b9575d376","slug":"new-delhi1601641940","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ लोगों से ठगी करने वाली महिला जालसाज सूरत से गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दो सौ लोगों से ठगी करने वाली महिला जालसाज सूरत से गिरफ्तार
Sat, 03 Oct 2020 06:37 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली इलाके में करीब दो सौ लोगों से ठगी कर चुकी एक महिला को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अपने एक दोस्त के साथ मिलकर लोगों को विभिन्न तरह की स्कीम में रुपये निवेश करा रकम ऐंठती थी। इस महिला काे कोर्ट ने भगौड़ा तक घोषित कर रखा था। आरोपी महिला को बृहस्पतिवार को गुजरात के सूरत से पकड़ा है।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध शाखा के ज्वाइंट सीपी ने बताया आरोपी महिला अपने दोस्त प्रवीन कुमार सिंह के साथ जय मां लक्ष्मी के नाम से एक सोसायटी चलाती थी। उसने मंडावली फजलपुर में एक क्लोथ स्टोर भी खोल रखा था। ये निवेश की गई रकम को ज्यादा ब्याजदर पर लौटाने का वादा करते थे। करीब दो सौ लोगों से इन्होंने दो करोड़ रुपए ऐंठे थे। साल 2018 जून में इस मामले को लेकर मिली शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा ने केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पाया, जय मां लक्ष्मी के नाम से कोई भी सोसायटी आरबीआई से रजिस्टर्ड नहीं है और ना आरोपी।
विज्ञापन
इन्हें लोगों से किसी भी तरह से रकम एकत्रित करने का कोई अधिकार नहीं था। मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों आरोपी भूमिगत हो गए। पुलिस ने इन्हें ट्रेस करने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। आरोपी महिला का फेसबुक अकाउंट बीते कुुछ महीनों से लगाता एक्टिव था, जिससे उसकी लोकेशन का मालूम हो पाया।
विज्ञापन
आखिरकार, आरोपी महिला के सूरज गुजरात में होने का पता चल गया। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने गुजरात जाकर लोकल पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया। पुलिस की तहकीकात में पता चला जो भी इस महिला के क्लोथ स्टोर पर जाता, वह उन्हें लोन स्कीम, फ्लैट बुकिंग स्कीम, लक्की ड्रॉ स्कीम, इंटरस्ट स्कीम आदि में रुपये लगाकर ज्यादा मुनाफा होने का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसा लेती।