फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   भारतीय परंपरागत कपड़ा उद्योग पर आईसीसीआर ने वेबिनार का आयोजन किया

भारतीय परंपरागत कपड़ा उद्योग पर आईसीसीआर ने वेबिनार का आयोजन किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
भारतीय परंपरागत कपड़ा उद्योग पर आईसीसीआर ने वेबिनार का आयोजन किया
विज्ञापन
नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति संबंध परिषद (आईसीसीआर) 3 अक्टूबर को 'वीविंग रिलेशन: टेक्सटाइल ट्रेडिशन' विषय आधारित एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन करने जा रहा है। इस वेबिनार का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संदेश के माध्यम से करेंगे। आईसीसीआर के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने बुधवार को एक वेबिनार के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि भूटान की रॉयल क्वीन मदर आशू सांग चोडेन वांगचुक इस वेबिनार में मुख्य अतिथि होंगी। इसके उद्घाटन समारोह में कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला एचई किम जंग सूक और बांग्लादेश के कपड़ा मंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा श्रीलंका, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान और थाईलैंड सहित 12 से अधिक देशों के कपड़ा उद्योग जगत के जाने माने लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से आईसीसीआर भारतीय हस्तशिल्प व पारंपरिक परिधान परंपरा को दुनिया भर में फैलाने की दिशा में काम कर रहा है। आईसीसीआर का मानना है कि इस कार्यक्रम के तहत भारतीय सांस्कृतिक संबंधों के केंद्र में दुनिया के तमाम देशों से उसके आर्थिक और राजनयिक संबंधों में जीवंतता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा इस वेबिनार का मुख्य उद्देश्य कपड़ा उद्योग से जुड़े कलाकारों, कारीगरों, बुनकरों और शिल्पकारों का परिचय दुनिया की वस्त्र परंपराओं से कराना है। इसके अलावा एक दूसरे के बीच परस्पर संबंधों, सूचनाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से काम के अवसर प्रदान कराना है। बुधवार को आयोजित इस वेबिनार में आईसीसीआर के महानिदेशक दिनेश के. पटनायक, उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की अध्यक्ष शिप्रा शुक्ला व कई अन्य महत्वपूर्ण लोग भी शामिल थे।
--- आदित्य पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed