फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   अगले तीन दिनों में और भी खराब हो सकती है दिल्ली की हवा

अगले तीन दिनों में और भी खराब हो सकती है दिल्ली की हवा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
अगले तीन दिनों में और भी खराब हो सकती है दिल्ली की हवा
विज्ञापन
नई दिल्ली पराली जलने और प्रदूषण के कारण राजधानी की आबोहवा अगले तीन दिनों के भीतर खराब स्थिति में पहुंच सकती है। राजधानी में मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 177 रहा जो मध्यम कैटेगरी में आता है, वहीं सोमवार को यह 159 दर्ज किया गया था। हालांकि, मौसम विभाग द्वारा कहा जा रहा था कि मानसून की देरी से वापसी और धूल भरी हवाओं के कारण इस सप्ताह के अंत तक दिल्ली की आबोहवा पर प्रभाव पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में सोमवार से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है वहीं, उत्तर पश्चिम भारत से तीन दिनों के भीतर मानसून की विदाई होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पंजाब और हरियाणा के आसपास के इलाकों में पराली जलाने को लेकर घटनाएं देखी गई हैं, हालांकि अभी दो दिन तक राजधानी में इसका असर नहीं होने का अनुमान है। ---------------- (किशन कुमार)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed