{"_id":"5f73465b8ebc3e9bb350af5e","slug":"new-delhi1601390171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जल बोर्ड ने निगम समेत सात केंद्रीय एजेंसियों को 6811 करोड़ रुपये के लिए जारी किया नोटिस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दिल्ली जल बोर्ड ने निगम समेत सात केंद्रीय एजेंसियों को 6811 करोड़ रुपये के लिए जारी किया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जल बोर्ड ने निगम समेत सात केंद्रीय एजेंसियों को 6811 करोड़ रुपये के लिए जारी किया नोटिस
विज्ञापन
नई दिल्ली
दिल्ली जल बोर्ड ने केंद्र सरकार के विभागों और तीनों नगर निगमों को नोटिस जारी कर 30 दिनों के भीतर 6,811 करोड़ रुपए के भुगतान करने के लिए कहा है। इस संबंध में मंगलवार को दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा द्वारा जानकारी दी गई है।
राघव चड्ढा ने जानकारी देते हुए कहा कि बकाया राशि के भुगतान के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, दिल्ली पुलिस और दिल्ली विकास प्राधिकरण को भी गत एक सितंबर से लेकर 15 सितंबर के बीच में नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इस वजह से सभी विभाग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा 3283 करोड़ रुपये, दिल्ली पुलिस द्वारा 614 करोड़ रुपये, केंद्र लोक निर्माण विभाग द्वारा 190 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना बाकी है। वहीं, डीडीए की बात करें तो 128 करोड़ रुपये, पूर्वी निगम को 49 करोड़, उत्तरी निगम को 2,466 करोड़ व दक्षिणी निगम को 81 करोड़ रुपये का भुगतान जल बोर्ड को करना है। चड्डा ने कहा कि बकाया राशि का भुगतान न होने की स्थिति में दिल्ली जल बोर्ड सेक्शन 55, सेक्शन 82, सेक्शन 87, सेक्शन 89 और सेक्शन 91 के तहत कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पानी, सीवर और अन्य सुविधाएं जो इन विभागों को दी गई है इसके बदले में इन विभागों को दिल्ली जल बोर्ड को यह पैसा देना है।
-------------
(किशन कुमार)
विज्ञापन