{"_id":"6121d1ee4baab71ac109a587","slug":"dhanbad-judge-murder-case-the-accused-had-stolen-the-phone-a-night-before-the-incident-the-cbi-got-important-clues","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनबाद जज हत्याकांड : वारदात से एक रात पहले ही आरोपियों ने चुराया था फोन, सीबीआई को मिले अहम सुराग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनबाद जज हत्याकांड : वारदात से एक रात पहले ही आरोपियों ने चुराया था फोन, सीबीआई को मिले अहम सुराग
Sun, 22 Aug 2021 09:56 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 22 Aug 2021 09:56 AM IST
सार
धनबाद में मार्निंग वॉक करते समय जिला जल उत्तर आनंद की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो की गिरफ्तारी हुई थी। सीबीआई दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महीने पहले धनबाद में जज उत्तम आनंद की हत्या मामले में सीबीआई को अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक जज की हत्या करने वाले आरोपी चोरी के मोबाइल फोन का प्रयोग कर रहे थे। ये फोन उन्होंने एक रात पहले ही चोरी किए थे। इसी मोबाइल से उन्होंने हत्या से पहले कुछ नंबरों पर फोन किया था। इससे पहले हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया था कि जिस ऑटोरिक्शा का प्रयोग हत्या में किया गया, वह भी चोरी का ही था।
विज्ञापन
रेलवे ठेकेदार के पास से चुराए थे फोन
सीबीआई जांच में सामने आया है कि जज की हत्या से पहले दोनों आरोपियों ने रेलवे ठेकेदार पूर्णेन्दु विश्वकर्मा के पास से तीन मोबाइल फोन चुराए थे। इसी फोन से दोनों लगातार बात कर रहे थे। हालांकि, फोन में जिन सिमकार्ड का उपयोग किया जा रहा था, वह दोनों आरोपियों के ही थे। फोन चोरी होने के बाद पूर्णेन्दु विश्वकर्मा ने इसकी रिपोर्ट एक लोकल पुलिस थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लापरवाही बरतने पर कांस्टेबल विजय यादव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
चोरी से पहले पी थी जमकर शराब
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने यह भी कबूला है कि ऑटोरिक्शा चोरी करने के बाद दोनों ने शराब पी। इसके बाद वे पूर्णेन्दु विश्वकर्मा के घर फोन चोरी करने के लिए गए। दोनों आरोपी सीबीआई की गिरफ्त में हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों का नार्को टेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
महिला के नाम पर था ऑटोरिक्शा
हत्या के बाद पुलिस ने 29 जुलाई को दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें से एक ऑटो चालक लखन वर्मा था वहीं दूसरा राहुल वर्मा था। जांच में सामने आया था कि जिस ऑटो का उपयोग हत्या में किया गया था, वह किसी महिला के नाम पर पंजीकृत था।
कई माफियाओं के केस की सुनवाई कर रहे थे उत्तम आनंद
धनबाद के जिला जज आनंद कुमार कई माफियाओं के केस की सुनवाई कर रहे थे और कईयों की जमानत याचिका भी खारिज कर चुके थे। इतना ही नहीं उनके पास हत्या का भी एक मामला था, जिसमें आरोपी विधायक का नजदीकी था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को 30 जुलाई को संज्ञान लेते हुए इस पर टिप्पणी की थी। इसके बाद चार अगस्त को सीबीआई को इस मामले की जांच सौंप दी गई थी।
मार्निंग वॉक के दौरान हुई थी हत्या
पिछले महीने 28 जुलाई को धनबाद में जिला जज उत्तम कुमार की हत्या कर दी गई थी। यह वारदात उस समय हुई जब वह सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। तभी एक ऑटोरिक्शा वाले ने उन्हें कुचल दिया। पहले इस मामले को महज एक दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि एक ऑटोरिक्शा ने जानबूझ कर जज को टक्कर मारी थी।