फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   world book fair will teach lessons of environment and climate changes

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन का पाठ पढ़ाएगा विश्व पुस्तक मेला

Fri, 05 Jan 2018 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Jan 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
world book fair will teach lessons of environment and climate changes

आगामी शनिवार से प्रगति मैदान में शुरू हो रहे विश्व पुस्तक मेले में आने वाले पाठकों को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन का पाठ पढ़ाया जाएगा। 6 से 14 जनवरी तक चलने वाले इस पुस्तक मेले में 40 देशों के करीब 800 प्रकाशक हिस्सा ले रहे है।

विज्ञापन


प्रगति मैदान में निर्माण कार्य के चलते जगह घटी है मगर प्रकाशकों किताबों की संख्या कम नहीं होगी। बृहस्पतिवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में नेशनल बुक ट्रस्ट के चेयरमैन बलदेव भाई शर्मा ने प्रेस कांफ्रेस कर जानकारी दी।
विज्ञापन


बलदेव भाई शर्मा ने बताया कि विश्व पुस्तक मेले का यह 26वां संस्करण है। किताबों का डिजिटलीकरण होने के बाद भी प्रकाशकों की संख्या उत्साह बढ़ा है। जगह की कमी से हम कई लोगों को मना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस बार पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन थीम पर आधारित होगा। यूरोपीय संघ हमारा विशिष्ट अतिथि होगा। उनके सम्मान में पुस्तक मेले में अलग से यूरोपीय संघ का मंडप भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेले में हर वर्ग की किताबें होगी। लेखकों, विचारकों, आलोचकों के अलग-अल सत्र होंगे जिसमें लेखकों से पाठकों को रूबरू होने का मौका मिलेगा। बच्चों के लिए अलग से बाल मंडप होगा। उसमें बच्चों के संगोष्ठी, परिचर्चा, कथावाचन, सृजनात्मक लेखन एव चित्रकारी पर आधारित कार्यशालाएं होगी। थीम पर्यावरण आधारित विषयों पर किताब लिखने वाले अनुपम मिश्र जैसे लेखक भी पुस्तक मेले में पाठकों से रूबरू होंगे।

मेले में विदेशी मंडल होगा जिसमें बेल्जियम, चीन, डेनमार्क, मिस्त्र, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, ईरान, इटली पोलैंड व पाकिस्तान स्पेन के प्रकाशक शामिल होंगे। विदेशी प्रतिभागियों की यह प्रदर्शनी हॉल नंबर 7ए-बी-सी में होगी। इसके अलावा हॉल नंबर 11 में लेखक मंच (ऑथर्स कॉर्नर) होगा। जहां पुस्तकप्रेमी लेखकों से रूबरू होंगे।


पुस्तक मेले में जाने के लिए बच्चों के लिए 20 रुपये तथा बड़ों को 30 रुपये खर्च करने होंगे। टिकट चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर भी उपलब्ध होंगे। अगर बच्चा स्कूली ड्रेस में होगा तो उसे मुफ्त में प्रवेश दिया जाएगा। टिकट प्रगति मैदान के गेट नंबर 1 और 10 पर उपलब्ध होंगी। इसके अलावा ऑनलाइन टिकट की भी खरीददारी की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed