{"_id":"5b0cd28d4f1c1ba86e8b5311","slug":"tenth-class-students-are-weak-in-maths-according-to-national-achievement-survey-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश में 10वीं कक्षा के छात्रों का गणित सबसे कमजोर, नेशनल अचीवमेंट सर्वे की रिपोर्ट चौंकाने वाली ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
देश में 10वीं कक्षा के छात्रों का गणित सबसे कमजोर, नेशनल अचीवमेंट सर्वे की रिपोर्ट चौंकाने वाली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 May 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
देशभर के स्कूलों में दसवीं कक्षा के छात्रों का गणित सबसे अधिक कमजोर है। केंद्र सरकार ने बोर्ड परीक्षा से पहले लर्निंग आउटकम के लिए नेशनल अचीवमेंट सर्वे करवाया था। साइंस, सोशल साइंस, इंग्लिश मेउत्तराखंड, हिमाचल,जम्मू, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब के छात्र 45 फीसदी अंक भी हासिल नहीं कर पाए हैं।
सबसे खराब प्रदर्शन जम्मू कश्मीर का है। जबकि चंडीगढ़ हर विषय में सबसे आगे हैं। खास बात है कि खराब प्रदर्शन के चलते केंद्र सरकार ने सभी मुख्यमंत्रियों और 797 सांसदों को उनके इलाके का रिपोर्ट कार्ड भेजते हुए सुधार का आग्रह किया है।
देशभर के सभी शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई समेत आईसीएसई बोर्ड के 15.44 छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। अमर उजाला के पास उपलब्ध नेशनल अचीवमेंट सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत में मैथ्मेटिक्स, साइंस व सोशल साइंस, माडर्न इंडियन लैंग्वेज में सबसे खराब प्रदर्शन जम्मू कश्मीर के छात्रों का है।
विज्ञापन
जबकि हरियाणा के छात्र इंग्लिश में बेहद पिछड़े हैं, जिसमें उन्हें 31.71 फीसदी अंक मिले हैं। सोशाल साइंस में चंडीगढ़ पहले तो उत्तराखंड के छात्रों को दूसरा स्थान मिला है। चंडीगढ़ के छात्र मैथ्मेटिक्स,साइंस, सोशल साइंस, इंग्लिश समेत माडर्न इंडिया लैंग्वेज में सबसे अव्वल हैं।

Trending Videos
बता दें कि देशभर में किसी भी राज्य के छात्र किसी भी विषय में 62.28 फीसदी से अधिक अंक हासिल नहीं कर पाए हैं। मैथ्मेटिक्स में 40.94 फीसदी, साइंस में 41.2 फीसदी, सोशल साइंस में 46.08फीसदी, इंग्लिश में 54.46 फीसदी है।
| राज्य | गणित | साइंस | सोशल साइंस | इंग्लिश | माडर्न इंडिया लैंग्वेज (फीसदी) |
| हिमाचल | 29.78 | 30.94 | 37.78 | 32.36 | 52.57 |
| उत्तराखंड | 35.01 | 33.56 | 41.56 | 32.92 | 52.33 |
| जम्मू कश्मीर | 28.36 | 30.73 | 33.38 | 34.42 | 34.25 |
| चंडीगढ़ | 36.24 | 38.08 | 42.38 | 39.83 | 57.11 |
| पंजाब | 33.26 | 35.06 | 37.96 | 36.88 | 55.73 |
| हरियाणा | 31.63 | 31.53 | 38.03 | 31.71 | 51.87 |
मुख्यमंत्रियों और सांसदों को भेजा रिपोर्ट कार्ड
सीबीएसई परीक्षा
नेशनल अचीवमेंट सर्वे रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली है। इसीलिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सांसदों को तीसरी, पांचवीं, आठवीं के साथ दसवीं कक्षा की सर्वे रिपोर्ट भेजी जा रही है, ताकि वे अपने राज्य या इलाके की स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करें।
परीक्षा के माध्यम से जारी सर्वे का मुख्य उदेश्य स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता और लर्निंग आउटकम को जानना था, ताकि कमियों को दूर किया जा सके। स्कूलों को भी मैथ्मेटिक्स, साइंस, सोशल साइंस, इंग्लिश व भाषा पर खास ध्यान देने को कहा गया है।
-प्रकाश जावडेकर, मानव संसाधन विकास मंत्री, केंद्र सरकार