फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teacher is the biggest teacher of the country

'देश का सबसे बड़ा हीरो टीचर होता है'

Tue, 13 Dec 2016 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Dec 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
teacher is the biggest teacher of the country
- फोटो : getty

फिलिपिंस राजघराने की सदस्या एवं वी केयर ह्यूमेनिटी इंटरनेशनल संस्था की अध्यक्षा प्रिंसेस मारिया अमोर ने कहा कि देश का सबसे बड़ा हीरो टीचर होता है। प्रत्येक बच्चे को टीचर ही सबसे पहले शब्द ज्ञान एवं लेखन  विधि सिखाता है।

विज्ञापन


अध्यापक द्वारा शिक्षित किए गए शिष्य ही देश के  लोग राजनेता, अभिनेता, इंजीनियर, जज, डाक्टर एवं अन्य पदों पर सुशोभित होते हैं। सनराइज पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए प्रिंसेस मारिया अमोर ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनको उच्च शिक्षा दिलवाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज विश्व के अनेकों देशों में महिलाएं इंजीनीयर, डाक्टर, न्यायाधीश, सैनिक, वैज्ञानिक, वकील हैं। महिलाओं को पुरुषों के बराबर का हक संविधान में दिया गया है। उन्होंने सभी बच्चों एवं कार्यक्रम में मौजूद लोगों से मानवता की रक्षा करने तथा मानवता को बचाने की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता निखिल वर्मा ने कहा कि महिलाओं के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य पर प्रिंसेस वी केयर ह्यूमेनिटी इंटरनेशनल संस्था मेवात में काम करेगी। राष्ट्रीय गान के साथ शुरू किए गए इस कार्यक्रम में सनराइज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।

स्कूल के संचालक मजीद खां एवं प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार ने प्रिंसेस मारिया अमोर, राजदूत घनश्याम राजपूत, निखिल वर्मा, मीडिया कार्डिनेटर विशाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल एवं विजय कुमार, डॉ. अश्फाम आलम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

प्रिंसेस मारिया अमोर से बच्चों ने जीवन को सफल बनाने के टिप्स मांगें। बच्चों के जवाब उन्होंने बड़ी ही खुशी के साथ दिए। उन्होंने स्कूल में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर अगोन गांव की सरपंच रेणुका, रोहताश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता फकरुद्दीन, पूर्व सरपंच शेरखां, अब्बास, जफरुद्दीन, शरीफ खान, फकरुद्दीन बाघोड़िया, हुसैना, हामिद पथराली, संदीप बंसल, मोहम्मद खालिद, चंचल, विभूती अग्रवाल, कामिनी जैन, तबस्सुम, शालिनी देवी, ज्योति जैन, वाजिद खान, सुमेरखान सहित स्कूल के अध्यापक, बच्चे एवं ग्रामीण मौजूद थे।

बच्चों ने प्रिंसेस के साथ ली सेल्फी
बच्चों ने प्रिंसेस मारिया अमोर के साथ सेल्फी लीं। सेल्फी लेने वालों में स्कूल के अध्यापक भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी किसी को भी सेल्फी लेने से मना नहीं किया।


बच्चों का जीता दिल: प्रिंसेस मारिया अमोर अचानक मंच से उतरकर बच्चों के बीच आ गई। बच्चों को लगा कि न जाने ये अब क्या कहेंगी। उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर उनसे मानवता का सिंबल बनाकर मानवती के लिए काम करने की शपथ दिलवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed