फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students of madrsa visited police station

बच्चों ने पुलिसवालों से पूछे ऐसे सवाल कि नहीं सूझा कोई जवाब

Tue, 08 Aug 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Aug 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
students of madrsa visited police station
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)

मालवीय नगर थाना पुलिस के सामने सोमवार को उस समय अजीबोगरीब स्थित पैदा हो गई जब उन्हें बच्चों के कई सवालों का सामना करना पड़ा। बच्चों ने पुलिस से सवाल किए वह लोगों को थाने में क्यों बंद कर देती है, लोगों को मारती-पीटती क्यों है और पुलिस से लोग डरते क्यों हैं।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के सभी सवालों के जवाब तसल्ली से दिए। मदरसे से आए बच्चें करीब पौन घंटे तक थाने में रहे। बच्चों को पूरे थाने का दौरा कराया गया और पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार हौजरानी, मालवीय नगर में स्थित मदरसे के करीब 25 बच्चों ने सोमवार को मालवीय नगर थाने का दौरान किया। ये बच्चे बीट अफसर ताहिर अली से थाने को देखने की कह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने थाने में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से कई सवाल पूछे। बच्चों ने पूछा कि पुलिस किसी को भी थाने में क्यों बंद कर देती है और पुलिस लोगों को पीटती क्यों है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि पुलिस हर किसी को थाने में बंद नहीं करती।

जो गलत काम करता है उसे ही थाने में बंद करती है, ताकि बंद काम होने से रूक जाए। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को ये भी बताया कि पुलिस अब किसी को नहीं पीटती। पहले पुलिस बदमाशों को पीटती थी। अब तो पुलिस किसी को हाथ तक नहीं लगाती। पुलिस बदमाशों के खिलाफ सिर्फ कानूनी कार्रवाई करती है।

बच्चों को थाने में सीपा, ड्यूटी अफसर रूम, थानाध्यक्ष कमरा, कैंटीन और रिकार्ड रूम दिखाया गया। बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया। बच्चों ने बताया कि थाने का दौरा कर उनकेमन में पुलिस को लेकर जो डर था वह निकल गया है। अब वह पुलिस केदोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed